Karisma Kapoor ने पूर्व पति संजय से की मुलाकात, नेटिजन ने कहा- 'इतना टॉर्चर होने के बाद भी मिलना'

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बेटे कियान राज कपूर के 13वें जन्मदिन पर पूर्व पति संजय कपूर संग मुलाकात की। हालांकि, नेटिजंस इसकी आलोचना कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karisma Kapoor ने पूर्व पति संजय से की मुलाकात, नेटिजन ने कहा- 'इतना टॉर्चर होने के बाद भी मिलना'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) संग शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के करीब 11 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी और जून 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के इतने सालों बाद, पूर्व कपल को अपने बेटे कियान राज कपूर के 13वें जन्मदिन पर मुंबई में लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

karisma kapoor

बच्चों संग लंच पर साथ दिखे एक्स कपल करिश्मा-संजय

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में हम एक्ट्रेस के पूर्व पति संजय कपूर को भी कार से उतरते हुए देख सकते हैं, जो अपनी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटे के साथ नजर आए। इस दौरान करिश्मा थोड़ी जल्दबाजी में नजर आईं। हालांकि, पैपराजी की रिक्वेस्ट पर उन्होंने सहजता के साथ कैमरे के लिए पोज दिए और फिर वहां से निकल गईं। 

karisma

sanjay kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिज़ंस ने उस समय को याद किया, जब करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण के कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय को याद करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इतना टॉर्चर होने के बाद भी मिलना।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "ये वही पति है ना जो करिश्मा को अपने दोस्तों के साथ सोने को फ़ोर्स करता था, इसे गूगल पर पढ़ें।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने अपनी मां से एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने की कही थी बात, जानें वजह

cmt

cmt

cmt

cmt

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कपल के दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर हैं। कियान आज यानी 12 मार्च 2023 को अपना 13वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व कपल ने लंच करने का प्लान किया। जहां करिश्मा अपने दोनों बच्चों की सिंगल मदर हैं, वहीं संजय एक्ट्रेस ने तलाक के बाद 2017 में प्रिया सचदेव संग शादी रचाई थी। दोनों एक बेटे अजरियास के पैरेंट्स हैं, जिनका जन्म साल 2018 में हुआ था। 

karisma

फिलहाल, करिश्मा और संजय की इस मुलाकात पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.