करिश्मा कपूर ने लंदन में बहन करीना कपूर को किया जॉइन, सामने आई दोनों की क्यूट फोटो

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ एक स्टनिंग फोटो शेयर की है, जो उनके लंदन वेकेशन की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करिश्मा कपूर ने लंदन में बहन करीना कपूर को किया जॉइन, सामने आई दोनों की क्यूट फोटो

बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनकी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) कूल सिस्टर्स हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं और इसका सबूत उनके सोशल मीडिया फीड पर साफ देखने को मिलता है। ये बहनें एक साथ पार्टी करने से लेकर वेकेशन जाने तक, का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, एक बार फिर दोनों एक साथ वेकेशन मना रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

Kareena Kapoor with Karisma

लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि, 25 जून 2022 को करिश्मा कपूर ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बहन करीना ने करिश्मा को बर्थडे विश करने के लिए उनके बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर और दिल को छू लेने वाला नोट पोस्ट किया था। तस्वीर में नन्ही करिश्मा चेकर्ड आउटफिट में क्यूट लग रही थीं। करिश्मा को कपूर परिवार की शान बताते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, “हमारे परिवार के गौरव के लिए...यह आपकी ये तस्वीर मेरी सबसे पसंदीदा है...आज सब बोलो...हमारे लोलो को जन्मदिन की शुभकामनाएं। #अब तक की सबसे अच्छी बहन...@therealkarismakapoor।”

(ये भी पढ़ें- 'एक रिश्ता साझेदारी का' फेम सुरभि तिवारी पति प्रवीण से लेंगी तलाक, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप)

Karisma Kapoor

अब आपको दोनों के लंदन वेकेशन की तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, 1 जुलाई 2022 को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी छोटी बहन करीना कपूर के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की है। तस्वीर लंदन की है, क्योंकि दोनों बहनें वहां वेकेशन मना रही हैं। फोटो में स्टाइलिश बहनें ब्लैक चश्मे में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। जहां करीना ने गोल्डन कड़ों के साथ हरे रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी, वहीं करिश्मा काली टोपी के साथ चैती रंग के टॉप में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीर के साथ लोलो ने लिखा, “फिर से मिले। #sistersquad।” बता दें कि, करीना पहले से ही लंदन में अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर व जेह के साथ वेकेशन मना रही हैं। लगता है कि, उनकी बहन ने भी उन्हें जॉइन कर लिया है।

Karisma Kapoor and Kareena Kapoor

करीना कपूर लगातार लंदन वेकेशन से तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को खुश कर रही हैं। 28 जून 2022 को करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक आकर्षक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी, जो उनके लाडले बेटे जहांगीर अली खान की थी। फोटो में जेह कबूतरों के साथ पार्क में खेलते हुए क्यूट लग रहे थे। वह हुडी और जींस में किसी 'गुड्डे' की तरह लग रहे थे। तस्वीर के ऊपर प्यारी मां करीना ने लिखा था, "पार्क में सबसे अच्छे दोस्त।"

Jahangir

(ये भी पढ़ें- निशा शर्मा ने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लांस पर की बात, बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर)

फिलहाल, आपको करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.