एक फ्रेम में दिखी पूरी कपूर फैमिली, करिश्मा कपूर ने अंकल ऋषि कपूर की याद में शेयर की ये तस्वीर

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के फैमिली के सदस्य और करीबी लोग उनके साथ की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। अब उनकी भतीजी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने फैमिली के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहां देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक फ्रेम में दिखी पूरी कपूर फैमिली, करिश्मा कपूर ने अंकल ऋषि कपूर की याद में शेयर की ये तस्वीर

साल 2020 को अप्रैल महीना बॉलीवुड के लिए बेहद कष्टदायक रहा। इस महीने में बॉलीवुड को बैक-टू-बैक झटके लगे। सिनेमा ने अपने दो सितारों को खो दिया, 29 अप्रैल को पहले इरफान खान (Irrfan Khan) और अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक से दो दिग्गजों के जाने के बाद फैंस सहित पूरा बॉलीवुड शोक में है। लेकिन ये दोनों एक्टर हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे।

इसी क्रम में अभिनेता ऋषि कपूर के फैमिली के सदस्य और करीबी लोग उनके साथ की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। अब उनकी भतीजी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने फैमिली के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि करिश्मा कपूर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की बेटी हैं। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

तस्वीर में नजर आ रहे हैं ऋषि कपूर

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके परिवार के करीब सभी सदस्य नजर आ रहे हैं और ऋषि कपूर भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फैमिली लिखा। करिश्मा कपूर की इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, एकता कपूर और संजय कपूर के अलावा फैंस कॉमेंट किए हैं। 

बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने अपने पिता रणधीर कपूर और अंकल ऋषि कपूर के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर को उनके पिता रणधीर कपूर प्यार से सहला रहे हैं तो वहीं अंकल ऋषि कपूर उन्हें देख रहे हैं, और करिश्मा दोनों से मुंह फेरे हुए हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि वो दोनों से गुस्सा हैं। ये फोटो फैंस को खूब पसंद आई। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बेटे रणबीर कपूर ने पूरी की और इस दौरान केवल 24 लोग मौजद रहे। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का ये डांस वीडियो देख खो जाएंगे उनकी यादों में और भूल जाएंगे सारे गम)  

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Riddhima Kapoor Sahni

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.