कार्तिक आर्यन को जन्मदिन पर माता-पिता से मिला प्यारा सरप्राइज, बेहद खुश दिखे एक्टर

एक्टर कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर 2022 को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के परिवार वालों ने उन्हें एक प्यारा सा बर्थडे सरप्राइज दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

कार्तिक आर्यन को जन्मदिन पर माता-पिता से मिला प्यारा सरप्राइज, बेहद खुश दिखे एक्टर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज आज यानी 22 नवंबर 2022 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्तों से लेकर उनके चाहने वालों तक, सभी अलग-अलग अंदाज में उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, कार्तिक के माता-पिता ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें एक प्यारा सरप्राइज दिया है, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Kartik Aaryan

दरअसल, 21 नवंबर 2022 की रात को कार्तिक आर्यन के माता-पिता ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक के माता-पिता और उनका पेट 'कटोरी' कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में पीछे 'हैप्पी बर्थडे कोकी' लिखा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कार्तिक ने इस प्यारे से सरप्राइज के लिए अपने पैरेंट्स को धन्यवाद दिया है।

Karthik Aryan

Karthik Aryan

तस्वीरों को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ''मैं हर जन्म आपका कोकी बनकर जन्म लेना चाहता हूं। इतने खूबसूरत सरप्राइज के लिए धन्यावाद मां-पापा, कटोरी और कीकी।'' कार्तिक के फैंस तो उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई दे ही रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री से कृति सेनन और आयुष्मान खुराना जैसे कई सितारों ने भी 'धमाका' फेम एक्टर को विश किया है। कार्तिक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा, ''हैप्पीएस्ट बर्थडे बंटू। मेरे पास आपके लिए सबसे अच्छा उपहार है। बने रहें।” 

Karthik Aryan

Karthik Aryan

कार्तिक धीरे-धीरे बॉलीवुड में टॉप पर पहुंचते जा रहे हैं। एक के बाद एक हिट फिल्में देकर वह सभी फिल्ममेकर्स के फेवरेट बन गए हैं। ये कार्तिक आर्यन की मेहनत ही है, जो वह आज शाही लाइफस्टाइल जीते हैं। कार्तिक आर्यन की टोटल नेट वर्थ जानने के लिए यहां क्लिक करें

Karthik Aryan

कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। अब वह जल्द शशांका घोष की थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ में दिखाई देंगे, जो 2 दिसंबर 2022 को 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होगी। इसके अलावा, वह कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ और कृति सेनन के साथ ‘शहजादा’ में नजर आएंगे। 

Karthik Aryan

खैर, हम भी कार्तिक को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.