कार्तिक आर्यन मुंबई के जुहू में तलाश रहे नया घर, अब नहीं रहेंगे अनिल कपूर के पड़ोसी

अभिनेता कार्तिक आर्यन मुंबई के जुहू में नए घर की तलाश कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कार्तिक आर्यन मुंबई के जुहू में तलाश रहे नया घर, अब नहीं रहेंगे अनिल कपूर के पड़ोसी

मुंबई बॉलीवुड सितारों का शहर है। यहां घर होना हर किसी के लिए सपने जैसा होता है। इसमें भी सबसे पोर्श इलाके जुहू में सेलेब्रिटीज का पसंदीदा स्थान है। यहां ज्यादातार सितारे रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी यहां पर एक नए घर की तलाश कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

kartik

दरअसल, 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म 'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद कार्तिक वर्तमान में जुहू में एक विशाल डुप्लेक्स की तलाश में हैं, वह अपने वर्तमान निवास से मूव करना चाहते हैं, जो जुहू में ही अनिल कपूर के बंगले के बहुत करीब है।

kartik aryan

(ये भी पढ़ें- करण जौहर ने चंकी पांडे के अफेयर का दिया हिंट, तो पत्नी भावना ने कहा- 'मुझे पता न चले, तो अच्छा है')

डुप्लेक्स की तलाश काफी समय पहले शुरू हुई थी, लेकिन कार्तिक किसी भी संपत्ति को फाइनल नहीं कर पाए हैं। अगर उन्हें कोई संपत्ति पसंद है, तो वह जल्द ही अपना मन बदल लेते हैं, लेकिन इससे ज्यादा उन्हें अब तक शायद ही कुछ पसंद आया हो।

kartik

जब सेलेक्ट करने की बात आती है, तो कार्तिक की मां माला इसे फाइनल करेंगी और वह इस प्रक्रिया में विशेष रूप से सतर्क और सक्रिय हैं। खासकर जब कार्तिक अपनी शूटिंग या मीटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक कुछ महीनों से कई फिल्म निर्माताओं के साथ स्क्रिप्ट रीडिंग में काफी बिजी हैं। 

कार्तिक आर्यन

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी ने वाइफ श्लोका संग दोस्त रणबीर कपूर के घर किया डिनर, व्हाइट ड्रेस में किया ट्विन)

कार्तिक आर्यन मौजूदा समय में अपने माता-पिता और बहनों के साथ मुंबई के वर्सोवा में अपने आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने घर की झलक दिखाते रहते हैं। 'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक ने वही फ्लैट खरीदा था, जहां वह कभी पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा करते थे। इसके लिए उन्हें भारी भरकम रुपए खर्च करने पड़े थे। खबरों की मानें, तो इसे खरीदने के लिए उन्होंने 1.60 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

kartik aryan

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 2 लाख की ब्लैक बैकलेस ड्रेस में दिखीं खूबसूरत, न्यूयॉर्क में दिखाया ग्लैमरस अंदाज)

फिलहाल, अब देखना होगा कि कार्तिक का नया पता क्या होगा? तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.