कार्तिक आर्यन की सबसे महंगी चीजें: करोड़ों की लेम्बोर्गिनी से सपनों के अपार्टमेंट तक के हैं मालिक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। आइए आपको उनकी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कार्तिक आर्यन की सबसे महंगी चीजें: करोड़ों की लेम्बोर्गिनी से सपनों के अपार्टमेंट तक के हैं मालिक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने लगातार हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया है। जहां कार्तिक अपने करियर में स्टारडम को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, वो एक लग्जरी लाइफ भी जी रहे हैं। उनके पास शानदार कारों से लेकर आलीशान घर तक सब कुछ है।

kartik

एक समय था जब कार्तिक 12 लड़कों के साथ 2 बीएचके फ्लैट शेयर करते थे और आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो अपनी 'चॉकलेटी बॉय' वाली इमेज से सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। आज हम आपको उनकी कुछ बेहद महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देगा।

kartik

1- कार्तिक आर्यन की शानदार लेम्बोर्गिनी

कार्तिक आर्यन को कारों का बेहद शौक है। इसका ठोस उदाहरण उनके गैराज में देखा जा सकता है, जहां वो अपनी शानदार लेम्बोर्गिनी को रखते हैं। अभिनेता ने इस कार को साल 2021 में खरीदा था। उस समय एक्टर ने इसे 4.5 करोड़ की एक बड़ी राशि के साथ खरीदा था। अक्सर वो अपनी इस महंगी कार में नजर आते रहते हैं।

kartik aryan

kartik aryan

(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की शाही लाइफस्टाइल: करोंड़ों की कारों से आलीशान घर तक इतनी है नेट वर्थ)

2- वर्सोवा में कार्तिक आर्यन का आलीशान अपार्टमेंट

कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता और बहनों के साथ मुंबई के वर्सोवा में अपने आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने घर की झलक दिखाते रहते हैं। 'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक ने वही फ्लैट खरीदा है, जहां वह कभी पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा करते थे। इसके लिए उन्हें भारी भरकम रुपये खर्च करने पड़े थे। खबरों की मानें, तो इसे खरीदने के लिए उन्होंने 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

kartik aryan

kartik aryan

एक्टर के सपनों के इस घर को लकड़ी की साज-सज्जा और सफेद रोशनी से डिजाइन किया गया है। घर में गहरे नीले रंग की दीवारें और आंतरिक सज्जा के लिए समकालीन डिजाइन भी हैं। कुकिंग एरिया की बात करें, तो उनके मॉड्यूलर किचन को न्यूट्रल कलर पैलेट और स्टाइलिश वुडन कवर्स से सजाया गया है।

kartik aryan

3- कार्तिक आर्यन के पास है एक मिनी एस कन्वर्टिबल

कार्तिक आर्यन अपनी मां के बेहद करीब हैं। उन्होंने अपनी मां को हरे रंग की मिनी एस कन्वर्टिबल कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 39 लाख रुपये है। बिंदास बेटे ने अपनी मां के साथ लॉन्ग ड्राइव भी की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

kartik aryan

4- कार्तिक आर्यन की डिजाइनर जैकेट

कार्तिक आर्यन हाई-एंड फैशन ब्रांडों के बहुत शौकीन हैं। साल 2018 में जब वो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सेट पर गए थे, तब एक्टर ने 'खोपड़ी' के डिजाइन वाली जैकेट पहनी थी। उनके फैंसी जैकेट में बैंगनी रंग के खोपड़ी के ग्राफिक्स थे और सोने के रंग में 'वर्ल्ड मास्टरमाइंड' लिखा था।। इस जैकेट की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये है।

kartik aryan

5- कार्तिक आर्यन की महंगी BMW 5 सीरीज

सपनों की कार का मालिक होना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कार्तिक के लिए यह बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़ थी, जिसे उन्होंने चलाने का सपना देखा था। जब कार्तिक ने अपनी नई कार का उद्घाटन किया था, तो वो सबसे पहले अपनी मां को इसी कार से बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ले गए थे।

kartik aryan

(ये भी पढ़ें-जोस बटलर की लव स्टोरी: क्रिकेटर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, पत्नी को मानते हैं लकी चार्म)

फिलहाल, हमें तो कार्तिक आर्यन का हाई क्लास लाइफस्टाइल बेहद पसंद आया। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई राय हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.