तैमूर अली खान से पहली बार कार्तिक आर्यन ने ऐसे की थी मुलाकात, इस तरह हुई थी दोनों में बातचीत

एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल ही में इस बात का जिक्र किया है कि जब पहली बार वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) से मिले थे तब दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

तैमूर अली खान से पहली बार कार्तिक आर्यन ने ऐसे की थी मुलाकात, इस तरह हुई थी दोनों में बातचीत

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी माता-पिता की तरह ही जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। तैमूर अली खान की दीवानगी लोगों के बीच इस कदर है कि उनके नाम के कई सारे फैन पेज बने हुए हैं। इतना ही नहीं तैमूर अली खान के फैंस कई बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। उन सेलेब्स में बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) भी आते हैं। जिन्होंने तैमूर अली खान के साथ कुछ तस्वीरें हाल ही में शेयर की थीं। वहीं, इस लिस्ट में अब लव आज कल फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी शामिल हो चुके हैं। जिन्होंने तैमूर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है।
 
सबसे पहले बात करते हैं सलीम मर्चेंट की शेयर की गईं तस्वीरों की। उन तस्वीरों में नन्हें नवाब बेहद प्यारे और क्यूट लग रहे थे। आप भी तैमूर और सलीम की इन तस्वीरों  को देखेंगे तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था- देखो मैं अपनी बिल्डिंग में किस से मिला। सबसे छोटे नवाब। ये बहुत क्यूट है। फैंस इस तस्वीर पर कई कमेंट करते हुए नजर आ रहे थे। (ये भी पढें: दीपिका कक्कड़ अपनी ननद सबा इब्राहिम संग कुछ ऐसे ले रही हैं शॉपिंग के मजे, देखिए ये शानदार पोस्ट )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, एक बार फिर तैमूर अली खान कार्तिक आर्यन की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल एक्टर कार्तिक आर्यन ने तैमूर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है। जब कार्तिक आर्यन से ये सवाल पूछा गया कि क्या आप कभी तैमूर से मिले हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- जब मैं तैमूर से मिला तो उसने कहा 'का का का'। मैं तैमूर से चंडीगढ़ में मिला था। मैं फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग में कर रहा था और तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ थे। जोकि फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं। करीना और तैमूर साथ ही थे। मुझे बस तैमूर संग एक फोटो लेने का चांस नहीं मिला। कार्तिक आर्यन ने ये भी कहा कि उनकी बातचीत अच्छी चली थी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बताते चलें कि इससे पहले तैमूर की पापा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। दरअसल तैमूर के बाएं पैर पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो सैफ के कंधे पर बैठे हुए थे। (ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो में किया ऐसा डांस, फैंस ने कहा- आपने तो दिला दी अपनी मां श्रीदेवी की याद )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा अब बात करें कार्तिक आर्यन की तो वो कुछ समय पहले करीना कपूर खान के रेडियो शो व्हाट वुमेन वांट (What Women Want) पर आए थे। जहां करीना ने उनसे यही सवाल पूछा था कि वो अभी किसको डेट कर रहे हैं? इस पर कार्तिक ने जवाब दिया था कि वो अभी सिर्फ और सिर्फ अपने काम को डेट कर रहे हैं।

 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिर बार वो एक्ट्रेस सारा अली  खान संग नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई थी। वहीं, एक्टर करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर उनके अपोजिट रोल में हैं। इसके साथ ही कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 2 में दिखाई देने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: राधिका मर्चेंट बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में कुछ इस अंदाज में आईं नजर, तस्वीरें वायरल )

वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि तैमूर अली खान की एक स्माइल सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। वैसे आपको ये कार्तिक आर्यन और तैमूर की ये बात जानकार कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.