कार्तिक आर्यन ने पेरिस वेकेशन से शेयर की तस्वीर, फैंस ने लगाए रूमर्ड GF पश्मीना संग होने के कयास

हाल ही में, एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने पेरिस वेकेशन से एक तस्वीर शेयर की है। अब उनकी तस्वीर को देखकर कहा जा रहा है कि वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना संग छुट्टियांं बिता रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कार्तिक आर्यन ने पेरिस वेकेशन से शेयर की तस्वीर, फैंस ने लगाए रूमर्ड GF पश्मीना संग होने के कयास

लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) साल के आखिरी सप्ताह में पेरिस में छुट्टियां बिता रहे हैं। अपनी वेकेशन से कार्तिक ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, कार्तिक की इस तस्वीर ने एक बार फिर उनके और एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के अफेयर की खबरों को तेज कर दिया है। आइए आपको बताते हैं।

kartik aryan

कार्तिक आर्यन ने शेयर की हॉलिडे की तस्वीर

हाल ही में, कार्तिक आर्यन ने हॉलिडे से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह बालकनी में पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। कार्तिक की इस फोटो में हम दुनिया के सात अजूबों में से एक एफिल टॉवर भी देख सकते हैं, जिसको ब्लर किया गया है। फोटो को देखकर ये पता चलता है कि कार्तिक पेरिस में अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, जो एक्टर के कैप्शन से साफ हो गया। दरअसल, कार्तिक ने कैप्शन में अपने वेकेशन डेस्टिनेशन के बारे में बताते हुए लिखा है, "पेरिस, जे टेइम।" 

kartik aryan

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि फैंस ने कार्तिक की इस फोटो को देखने के बाद यह नोट किया कि कार्तिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी छुट्टियों के लिए फ्रांस में हैं। एक ट्वीट में लिखा था, "कार्तिक पश्मीना दोनों फ्रांस में हैं। मेरे #पश्‍तीक साथ में नया साल मनाएंगे।"

KARTIK

पश्मीना ने शेयर कीं फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें

पश्मीना ने भी कौरचेवेल में एक लक्ज़री रिसॉर्ट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें वह बर्फबारी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पश्मीना के साथ ही ऋतिक रोशन ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋतिक रोशन, उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, एक्टर के दोनों बेटे और पश्मीना बर्फबारी का मजा लेते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पश्मीना परिवार और अपने सुपरस्टार चचेरे भाई ऋतिक रोशन के साथ अपना समय बिता रही हैं।  

hrithik

बीते दिनों उड़ी थी कार्तिक-पश्मीना के अफेयर की खबरें

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान से अलग होने के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन, पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन ने अपने अफेयर की इन अफवाहों पर बयान दिया था। उन्होंने इस बारे में क्या कहा था, जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

kartik aryan

कार्तिक की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कार्तिक अगली बार फिल्म 'शहजादा' में दिखाई देंगे, जो अगले साल बड़े पर्दे पर आएगी। फिलहाल, कार्तिक और पश्मीना की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.