कसौटी जिंदगी की फेम सोनिया अयोध्या पति संग एंजॉय कर रहीं हनीमून, पेरिस से इटली के लिए हुईं रवाना

कसौटी जिंदगी की 2 (Kasautii Zindagii Kay) फेम एक्ट्रेस सोनिया अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) इस समय पति हर्षवर्धन सोमोर संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं। यहां देखिए उनके हनीमून की शानदार तस्वीरें और वीडियो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

कसौटी जिंदगी की फेम सोनिया अयोध्या पति संग एंजॉय कर रहीं हनीमून, पेरिस से इटली के लिए हुईं रवाना

हर कपल शादी के बाद अगर किसी चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड होता है तो वो है केवल हनीमून। यही वजह है कि शादी तैयारियों के साथ अब वर-वधू हनीमून की प्लानिंग भी पहले से करके चलते हैं कि उन्हें शादी के तुरंत बाद कहां जाना है। वैसे कसौटी जिंदगी की 2 (Kasautii Zindagii Kay) की एक्ट्रेस सोनिया अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) भी इस दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और रेस्टोरेंट के मालिक हर्षवर्धन सोमोर से शादी रचाई है। वहीं, अब वो अपने पति हर्षवर्धन के साथ अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। सोनिया पति हर्षवर्धन के साथ पहले पेरिस की हसीन वादियों का लुत्फ उठाती हुईं नजर आईं तो वहीं अब वो इटली के लिए रवाना हो गई हैं। 

सोनिया अयोध्या और हर्षवर्धन सोमोर की हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में सोनिया ने हर्षवर्धन के साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। सोनिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साथ कई वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें दोनों एकसाथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो, पहले दोनों पेरिस में वेकेशन एंजॉय कर रहे थे, लेकिन अब दोनों रोम पहुंच गए हैं। सोनिया ने रोम की गलियों में घुमते हुए पति हर्षवर्धन की एक क्यूट सी वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। (ये भी पढ़ें: ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहीं नेहा पेंडसे, यहां देखिए पति शार्दुल संग उनकी पूरी वेडिंग एल्बम)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि सोनिया अयोध्या और हर्षवर्धन सोमोर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। सेट पर मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद दोनों ने 12 दिसंबर 2019 को शादी रचा ली। हर्षवर्धन और सोनिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। (ये भी पढ़ें: सास हो तो ऐसी! जब एक ही लुक में नजर आईं नीता अंबानी-श्लोका मेहता की जोड़ी, फैंस बोले- क्या बात)

अपनी मेंहदी, हल्दी और संगीत की रस्मों के दौरान सोनिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वो हूबहू एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। वैसे अपनी शादी के लिए सोनिया और हर्षवर्धन ने डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बनाया था, जिसके लिए उन्होंने जयपुर को चुना। यही पर दोनों की प्री-वेडिंग रस्में भी निभाई गई थीं। उनकी शादी में पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और शुभवी चोकसी ने भी शिरकत की थी। इस दौरान एरिका फर्नांडिस की सोनिया अयोध्या के साथ बॉन्डिंग बेहद जबरदस्त नजर आई। (ये भी पढ़ें: कुशल पंजाबी की मौत के बाद पत्नी ऑड्रे डोल्हेन ने किया बड़ा खुलासा, बताया अपने बि‍गड़े रिश्ते का सच)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सोनिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में सीरियल नजर के जरिए अपने टीवी करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्हें एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में काम करने का मौका मिला। वैसे आपको सोनिया अयोध्या और हर्षवर्धन सोमोर की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह हो तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.