कैटरीना के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक ने फिर दी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा, फैंस बोले- 'क्यूट मम्मी'

हाल ही में, एक बार फिर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ गई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कैटरीना के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक ने फिर दी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा, फैंस बोले- 'क्यूट मम्मी'

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इनकी जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। कपल मे 9 दिसंबर 2021 को शाही तरीके से शादी रचाई थी। तब से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में, फिर कपल की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी है।

kat

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेबीमून से आए वापस, एक्ट्रेस के पीछे चलने पर फैंस ने RK को किया ट्रोल)

दरअसल, 16 अगस्त 2022 को कैटरीना मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकलते हुए स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका एयरपोर्ट लुक ऐसा था, जिससे ये कयाल लगाए जा रहे हैं कि, वह प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि, काफी समय से कैटरीना मीडिया से दूर हैं, ऐसे में कहा जा रहा था कि, वह गर्भवती हैं। अब उन्हें लूज कपड़ों में देखकर एक बार फिर फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के गर्भवती होने की इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त आने पर पता चलेगा।

kat

kat

कैटरीना के लुक की बात करें, तो  एक्ट्रेस को कम्फर्टेबल रेड पैंट के साथ ग्रे स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने सफेद स्नीकर्स, काले चश्मे और मैचिंग मास्क के साथ स्टाइल किया था। ऐसे में फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। सामने आए वीडियो में फैंस ने एक्ट्रेस को 'क्यूट मम्मी' तक बोल दिया। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

kat

kat

kat

पिछली बार, कैटरीना कैफ को अपने पति विक्की कौशल के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में देखा गया था। 25 मई 2022 को हुई इस पार्टी में कैटरीना और विक्की हाथों में हाथ ड़ाले नजर आए। इस दौरान कैटरीना सफेद रंग की मिडी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके एक कंधे पर पंख लगा हुआ था। वहीं ब्लैक कलर के टक्सीडो में विक्की हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

kat

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की किताब पढ़ते हुए फोटो की शेयर, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं क्यूट)

वैसे, कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.