KGF स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने बच्चों संग शेयर कीं तस्वीरें, वरमहालक्ष्मी पर्व की दी बधाई

हाल ही में, 'केजीएफ' स्टार यश की पत्नी व एक्ट्रेस राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

KGF स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने बच्चों संग शेयर कीं तस्वीरें, वरमहालक्ष्मी पर्व की दी बधाई

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश (Yash) ने अपनी पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ' से देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। फिल्म में एक्टर ने जितना खतरनाक किरदार निभाया है, असल जिंदगी में वह उतने ही शांत और आदर्श फैमिली मैन हैं। उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) भी कन्नड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के कुछ खास पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 

yash

पहले ये जान लीजिए कि, राधिका और यश ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। इसी दौरान यश, राधिका को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोस्ती से प्यार तक का सफर तय करने के बाद 9 दिसंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी। अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। राधिका एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

yash

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने BF आदर जैन को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बताया- 'पूरी दुनिया')

दरअसल, राधिका ने 6 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में वह वरमहालक्ष्मी पर्व की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। ट्रेडिशनल लुक में राधिका और उनके दोनों बच्चे काफी सुंदर लग रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''देखो कल मेरी पूजा में किसने मेरी मदद की...हमारी पुट्टा लक्ष्मी ने (वह ज्यादा खा रही थी, इसकी एक अलग कहानी है)। मुझे आशा है कि, आप सभी का त्योहार बहुत अच्छा रहा होगा। वरमहालक्ष्मी की शुभकामनाएं।''

radhika

radhika

radhika

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर तस्वीरों में क्यों दिखते हैं सीरियस? पत्नी आलिया भट्ट ने बताई असली वजह)

बता दें कि, अपनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की अपार सफलता के बाद यश जुलाई 2022 में अपनी पत्नी राधिका संग हसीन वादियों में वेकेशन मनाने के लिए गए थे। पैन इंडिया स्टार बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में इस कदर इजाफा हुआ है कि, हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए तरसता है। उनकी पत्नी राधिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था। 

radhika

yash

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को किया हग, क्रेजी हुए फैंस, बोले- 'कुछ हग्स कभी नहीं बदलते')

फिलहाल, राधिका द्वारा शेयर की गई ये लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.