खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत फोटो, लिखा प्यारा नोट

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक खास नोट के जरिए अपनी पत्नी चंदा देवी को बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत फोटो, लिखा प्यारा नोट

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) प्रोफेशनल लाइफ में ​हर दिन नए मुकाम को हासिल कर रहे हैं। आलम ये है कि, पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। खेसारी एक सुलझे हुए फैमिली मैन हैं। उन्होंने अपना करियर शुरू करने से पहले ही फैमिली के कहने पर 11 जून 2006 को चंदा देवी (Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi) नाम की एक लड़की से शादी कर ली थी।

Khesari Lal Yadav

खेसारी की शादी को भले ही 15 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन वह आज भी अपनी पत्नी को उतना ही प्यार करते हैं, जितना कि पहले करते थे। खेसारी की पत्नी चंदा ने हर सुख-दुख में बराबरी से उनका साथ दिया है। खेसारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वह अपनी फैमिली लाइफ की झलकियों को बेहद कम शेयर करते हैं। 

Khesari Lal Yadav Family

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)   

17 फरवरी 2022 को खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा के बर्थडे पर उनके साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में खेसारी के कंधे पर हाथ रखे हुए चंदा कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। वहीं, खेसारी के गालों में केक लगा हुआ है। इसे शेयर करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा है, ''हमारी जीवन संगिनी को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाई, प्यार और खुशियां। मेरे जीवन के प्यार के लिए जन्मदिन मुबारक हो।''

Khesari Lal Yadav With Wife

पिछले साल भी खेसारी ने अपनी लविंग वाइफ के बर्थडे पर उनके साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों अपने घर में बने पूजा स्थल पर दिखाई दे रहे थे। इसे शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी पत्नी।''

Khesari Lal Yadav Family

(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव की पर्सनल लाइफ: पत्नी चंदा ने 6 महीने तक पहनी थी एक ही साड़ी, ऐसी है स्टोरी)

जानकारी के लिए बता दें कि, खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। उनको एक बेटी कृति और एक छोटा बेटा ऋषभ है। दोनों बच्चे अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चल रहे हैं। पिछले साल कृति ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने फ़िल्म 'दुलहिन गंगा पार के' से फिल्मों में डेब्यू किया है। इस फ़िल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा। इसके लिए उन्हें 'बेस्‍ट डेब्‍यू चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट' के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Khesari Lal Yadav Family

फ़िल्म 'साजन चले ससुराल' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो, खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये लेते हैं। ऐसे में उनकी एक साल की कमाई 6-7 करोड़ के बीच हो जाती है। इतना ही नहीं खेसारी एक स्टेज शो करने के लिए करीब 10 लाख रुपये लेते हैं। 

Khesari Lal Yadav

(ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी) 

फिलहाल, हम भी खेसारी की पत्नी चंदा को उनके बर्थडे पर ढेर सारी बधाई देते हैं। हम यही कामना करते हैं कि, खेसारी और उनकी पत्नी चंदा के बीच ऐसे ही प्रेम बरकरार रहे। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.