खेसारी लाल यादव का लग्जीरियस घर: बंगले में बने गार्डन से लिविंग रूम तक, सब है बेहद शानदार

यहां हम आपको भोजपुरी अभिनेता व सिंगर खेसारी लाल यादव के मुंबई स्थित घर का वर्चुअल टूर करवाने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

खेसारी लाल यादव का लग्जीरियस घर: बंगले में बने गार्डन से लिविंग रूम तक, सब है बेहद शानदार

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपनी फिल्मों और नए-नए गानों से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। अभिनेता ने बहुत संघर्ष किया है, तब जाकर फर्श से अर्श तक पहुंच पाए हैं। यही कारण है कि, उनके फैन्स उनके बारे में सब कुछ जानने को बेताब रहते हैं। अभिनेता के फैंस उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के साथ-साथ यह भी जानना चाहते हैं कि, वो कहां रहते हैं?

Khesari Lal Yadav

वैसे तो, खेसारी लाल बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने मुंबई में भी अपना घर बनाया है। इस घर के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए इस स्टोरी में हम आपको भोजपुरी स्टार के मुंबई वाले घर की वर्चुअल सैर करवाते हैं।

मुंबई के बांद्रा इलाके में है खेसारी का घर

Khesari Lal Yadav

(ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी)

भोजपुरी फिल्म कलाकार खेसारी लाल का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। इनका घर मुंबई के बेहद साफ-सुथरे एरिया में बना हुआ है। बांद्रा मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है। जाहिर सी बात है कि, एक्टर का यह घर काफी महंगा और लग्ज़री है। इस बंगले की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इनका यह घर तीन मंजिल का है, जो कि बेहद खूबसूरत है। इस घर को हल्के पिंक कलर से पेंट किया गया है। इस बंगले को फ्रंट साइड से लोहे के जाल से कवर किया हुआ है, जहां घर के हर फ्लोर पर पेड़-पौधे रखे हैं।

घर में बना है एक सुंदर पार्क

Khesari Lal Yadav

एक्टर के इस घर में एक सुंदर मिनी पार्क है, जहां खेसारी लाल यादव सुबह के समय एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक करते हैं। कई बार अभिनेता को पार्क में बैठे हुए देखा जाता है। पार्क में वो अपने परिवार के साथ भी समय बिताते हैं। इसमें कई सारे छोटे-छोटे पौधे लगे हुए हैं। वहीं पार्क में एक बड़ा झूला भी है, यहां एक्टर के बच्चे खेलते-कूदते हैं। घर में पार्क होने से घर का व्यू काफी अच्छा आ रहा है।

अभिनेता के घर में है एक बड़ी पार्किंग

Khesari Lal Yadav

अभिनेता के मुंबई वाले इस घर में एक बड़ी पार्किंग भी है, जहां घर की लग्जीरियस गाडियां खड़ी होती हैं। खेसारी लाल के पास कई लग्ज़री गाडियां मौजूद हैं। आप फोटो में देख सकते हैं कि, अभिनेता के घर की पार्किंग में कुछ महंगी गाड़ियां खड़ी हैं और कई मोटर बाइक भी इस पार्किंग में मौजूद हैं। इस पार्किंग एरिया को टीन शेड से कवर किया हुआ है। यहां कुछ पंखे भी लगे हैं।

(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव की पर्सनल लाइफ: पत्नी चंदा ने 6 महीने तक पहनी थी एक ही साड़ी, ऐसी है स्टोरी)

मेहमानों के लिए बना है बड़ा हॉल

Khesari Lal Yadav with kids

Khesari with wife and daughter

खेसारी लाल के इस बंगले में उन्होंने मेहमानों के लिए एक बड़ा हॉल बनवाया हुआ है। इस हॉल में अक्सर एक्टर के फिल्म जगत के दोस्त इनसे मिलते हैं। एक्टर के हॉल में एक बड़ी सी टीवी है, जो लकड़ी के इंटीरियर के ऊपर लगा हुआ है। वहीं, घर के काउचेस का डार्क कलर और दीवारों को लाइट कलर के कॉम्बिनेशन से सजाया गया है।

घर में सबके लिए हैं अलग बेडरूम

Khesari Lal Yadav with family

अभिनेता खेसारी लाल के इस शाही घर में सभी के लिए अलग-अलग बेडरूम बना है। एक्टर के इस घर में लगभग तीन बेडरूम हैं। बच्चों के लिए अलग रूम हैं। अभिनेता के पूरे घर को खूबसूरती के साथ सजाया है। अलग-अलग रंगो और डिजाइन का प्रयोग करके इस बंगले को प्यारा लुक दिया गया है। इस घर में जरूरत का हर वो सामान उपलब्ध है, जो एक शाही घर में होता है। ये कहना ठीक होगा कि, खेसारी लाल एक शाही जिंदगी जीते हैं।

Khesari Lal Yadav

(ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)  

तो आपको खेसारी लाल यादव का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.