लाइव भजनों के साथ हुई थी कियारा आडवाणी की बहन इशिता की शादी, हजारों कैडिंल्स से सजा था वेन्यू

हाल ही में, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

लाइव भजनों के साथ हुई थी कियारा आडवाणी की बहन इशिता की शादी, हजारों कैडिंल्स से सजा था वेन्यू

शादी एक बेहद ही भावनात्मक पल होता है, जिसे यादगार बनाने का सपना हर एक लड़की देखती है। वेडिंग आउटफिट से लेकर सुंदर वेन्यू तक, दूल्हा-दुल्हन ये सुनिश्चित करते हैं कि, सब कुछ एक दम भव्य अंदाज में हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की बहन इशिता आडवाणी (Ishita Advani) ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

Kiara Advani with her sister Ishita Advani

5 मार्च 2022 को इशिता अपने ‘जीवन के प्यार’ कर्मा विवान के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंधी थीं। आधुनिक दुल्हनें जहां अपनी शादी में पेस्टल रंगो का चुनाव कर रही हैं, वहीं इशिता ने अपनी भव्य पारंपरिक शादी में लाल रंग का लहंगा चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, मुस्कुान जीत रही लोगों का दिल)

Kiara Advani with her sister Ishita Advani

उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक लाल लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन धागों और ज़री की कढ़ाई की गई थी। ग्रीन डॉप्स वाली गोल्ड ज्वेलरी में वह वाकई एक सुंदर दुल्हन लग रही थीं। स्मॉकी आईज और रेड लिप्स में वह खिल रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा ने पिंक दोशाला के साथ आइवरी कलर की बंधगला शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

Kiara Advani's Sister Ishita Advani's husband

शादी के करीब 10 दिन बाद अब उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें न केवल हमें दुल्हन की प्यारी ब्राइडल एंट्री की झलक मिली, बल्कि वेडिंग वेन्यू की सजावट ने भी हमारा दिल चुरा लिया। दुल्हन इशिता जहां अपनी बहन कियारा और फैमिली के साथ वेडिंग स्थल में एक भव्य दुल्हन की तरह पहुंचीं, वहीं उनके राजकुमार कर्मा अपने माता-पिता के साथ अपनी दुल्हन का इंतजार करते हुए काफी एक्साइटेड दिखे।

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

Kiara Advani's Sister Ishita Advani's Husband

हालांकि, सबसे खास चीज ये थी कि, ब्राइडल एंट्री से लेकर सभी शादी की रस्मों में बॉलीवुड या वेडिंग सॉन्ग नहीं, बल्कि लाइव भजन बजाए गए थे। इशिता के वेडिंग फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि, शादी के दौरान सूर्य, अग्नि और नदी का आह्वान करने वाले ‘तेजोअसि तेजो मयि धेहि’ कई लाइव भजन बजाए गए थे। यही नहीं, वेडिंग वेन्यू के प्रांगण को हजारों मोमबत्तियों से सजाया गया था।

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने खरीदी 1.14 करोड़ की शानदार मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कार)

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

Kiara Advani's Sister Ishita Advani Wedding

इस शादी में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने परफेक्ट ब्राइड्समेड का किरदार निभाया था। कियारा आडवाणी ने एक सुंदर लहंगा पहना था, जिसमें एक येलो स्कर्ट और दुपट्टे के साथ एक गोल्डन ब्लाउज पहना था। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी और बन हेयस्टाइल बनाया था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने लाइट ऑरेंज कलर के गजरे से कंप्लीट किया था। एक प्यारी बहन की तरह वह इशिता के हर पल को कैप्चर कर रही थीं।

Kiara Advani at her sister Ishita Wedding

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बच्चों मीशा-जैन संग शेयर की प्यारी फोटो, दिखी आलीशान घर के भव्य सीढ़ी की झलक)

फिलहाल, दुल्हन की शादी की तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं। आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.