कीर्ति कुल्हारी ने पति से अलग होने के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'शादी से निकलना मुश्किल है'

हाल ही में, एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पति व एक्टर साहिल सहगल संग अलग होने पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

कीर्ति कुल्हारी ने पति से अलग होने के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'शादी से निकलना मुश्किल है'

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने ‘पिंक’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कीर्ति की एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से फिल्मों में उनके हर किरदार पर प्यार लुटाया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों, कीर्ति ने अपने पति व एक्टर साहिल सहगल से अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पति साहिल संग अलगाव पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

kirti kulhari

पहले आप ये जान लीजिए कि, कीर्ति कुल्हारी और साहिल सहगल ने साल 2016 में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टा हैडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि, उन्होंने और साहिल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस पोस्ट में कीर्ति ने लिखा था, ‘सभी को बताने के लिए एक सिंपल नोट है कि, मेरे हसबैंड साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। पेपर पर नहीं, लेकिन जिंदगी में। एक फैसला जो किसी के साथ रहने से ज्यादा कठिन है, क्योंकि साथ आने के समय आप जिनकी केयर या जिनसे प्यार करते हैं, वो सब इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं।’

(ये भी पढ़ें: करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू ने मनाया तीसरी बेटी का सिक्स मंथ बर्थडे, कपल ने लिखा स्पेशल नोट)

kirti kulhari post

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘और किसी के साथ न होने का फैसला सेम लोगों के लिए दर्द और तकलीफ ले कर आता है। ये आसान नहीं है। सोचिए कि ये आसान होने वाला नहीं है, लेकिन ये ऐसा ही है। उन लोगों के लिए जो वास्तव में केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और मैं उम्मीद करती हूं कि जो मेरी लाइफ में मायने रखते हैं वो भी अच्छी जगह पर हैं। इस बारे में आगे और कमेंट नहीं करूंगी। आगे और अब से...हमेशा...कीर्ति कुल्हारी।’

(ये भी पढ़ें: सैफ-करीना के दूसरे बेटे की मुस्कुराहट पर फिदा हो गई थीं सारा अली खान, शेयर कीं फीलिंग्स)

Kirti Kulhari interview

आइए अब आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, कीर्ति कुल्हारी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उन्होंने पति साहिल से अलग होने का फैसला लेने में काफी मुश्किल का सामना किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘यह एक ऐसा फैसला था, जो किसी के साथ रहने से ज्यादा कठिन था। जब एक साथ जुड़ते हैं, तो परिवार और उनकी खुशियां, आइडिया ऑफ लव आदि का जश्न मनाया जाता है, जबकि ये इसके विपरीत था।’

(ये भी पढ़ें: लवी सासन जल्द बनने वाली हैं दूसरे बच्चे की मां, फैंस को इस अंदाज में सुनाई गुड न्यूज)

Kirti Kulhari with husband saahil

इसके आगे कीर्ति ने कहा कि, ‘यह उन चीजों को तोड़ने जैसा था, जिसे हमने मिलकर बनाया था। परिवार टूट जाते हैं। यह एक कठिन फैसला है। लेकिन मैंने सोचा कि, जब साथ रहने का निर्णय मेरा था, तो साथ नहीं रहने का फैसला भी मुझे ही लेना होगा। हालांकि, वक्त लगता है, लेकिन कुछ चीजों को आपको अपनी जिंदगी से जाने देना जरूरी होता है।’ वहीं, अपने फैसले के परिणाम के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘इस फैसले के परिणाम के लिए मैं तैयार थी। ऐसे फैसले जो आपको प्रभावित करते हैं, और आपको अलग-अलग समय पर तोड़ते हैं, लेकिन दिन के अंत में, आपको खुद को याद दिलाना होगा कि, आपने सही काम किया और आपने वही किया जो आपको करना था।' आखिर में कीर्ति कुल्हारी ने बताया कि, इस फैसले के बाद वह एक अच्छे स्पेस में हैं।

Kirti Kulhari photos

फिलहाल, कीर्ति कुल्हारी के इस इंटरव्यू से साफ है कि, वह पति से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी में आने बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.