प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट की उंगलियों में आया सूजन, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के अजीब एक्सपीरियंस के बारे में बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट की उंगलियों में आया सूजन, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

एक महिला अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय करती है। इन दिनों महिलाओं को कुछ ऐसे अनुभवों का एहसास होता है, जिसका जिक्र वह जिंदगी भर करती हुई नजर आती हैं। लेकिन साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कुछ परेशानियों का भी सामना करती हैं और इन दिनों ऐसी ही मिली-जुली स्थिति का टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) भी सामना कर रही हैं। किश्वर छह महीने से प्रेग्नेंट हैं और वह लगातार अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में, किश्वर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली अजीब चीजों के बारे में बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

kishwar merchantt

पहले ये जान लीजिए कि, 40 साल की किश्वर मर्चेंट ने खुद से 8 साल छोटे एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकारी सुयश ने 2 मार्च 2021 को एक पोस्ट शेयर करके दी थी, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। किश्वर अब छह महीने की प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं और अगस्त 2021 को वो अपने बेबी को इस दुनिया में लाएंगी, जिस वजह से कपल के फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं।

(ये भी पढ़ें: नताशा स्टेनकोविच संग जिम में दिखे पति हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्य, देखें खूबसूरत वीडियो)

kishwar merchant pregnant

आइए अब आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, किश्वर मर्चेंट ने 6 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें किश्वर अपनी उंगलियां फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रेग्नेंसी के चलते किश्वर की हाथों की उंगलियों में सूजन आ गई है और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में भी दी है। किश्वर मर्चेंट ने लिखा है, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कुछ अजीब चीजें... हाथ और पैर सूज जाते हैं और रिंग्स फंस जाती हैं... फिर उन्हें काटना पड़ता है।’ किश्वर के इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह इन दिनों किन परेशानियों का सामना कर रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो का स्क्रीनशॉट।

(ये भी पढ़ें: नीति टेलर की चोटी बनाते दिखे पति परीक्षित बावा, एक्ट्रेस ने क्यूट वीडियो किया शेयर)

kishwar merchantt video

किश्वर मर्चेंट ने क्लोथिंग हैक पर शेयर किया था वीडियो

इससे पहले, किश्वर मर्चेंट ने 14 अप्रैल 2021 को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान क्लोथिंग हैक के बारे में बात की थी। इस वीडियो की शुरुआत में किश्वर लोगों को अपने हसबैंड के कपड़े पहनने की एडवाइस दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां, मौसी, दोस्त और भाभी के कपड़े पहनने की एडवाइस दी है। ताकि महिलाएं अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को कम्फर्टेबल कपड़ों में निकाल सकें। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘प्रेग्नेंसी क्लोथिंग हैक। इस वीडियो में दिखाया गया है कि आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पति के पास कपड़े हैं, अगर आपकी मां और मौसी मोटी हैं, अगर आपकी फ्रेंड चबी है, और वो फ्रेंड्स जो डिजाइनर हैं और कमाल की भाभी हैं, तो आप उस पर छापा मार सकते हैं।’

(ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना पति अक्षय के साथ कोरोना काल में मदद न करने को लेकर हुईं ट्रोल, दिया ये जवाब)

सिजेरियन डिलीवरी पर किश्वर मर्चेंट का वीडियो

किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सिजेरियन डिलीवरी पर भी अपनी राय रखी थी और बताया था कि वह डिलीवरी पेन से कितना डरी हुई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा था कि, जब से उन्हें उनके दोस्तों ने अपने प्रेग्नेंसी अनुभवों के बारे में बताया है, तभी से उन्हें लेबर पेन से डर लगने लगा है और डिलीवरी डेट के पास आते ही उनका डर और बढ़ रहा है। इसके आगे किश्वर ने बताया था कि, वो नॉर्मल प्रेग्नेंसी चाहती हैं, लेकिन इस चीज को आखिरी समय में तय किया जाएगा। इसके अलावा किश्वर ने Hypnobirth के बारे में भी बात की और कहा कि, कैसे ये सेशन आपके लेबर पेन के डर को खत्म कर देता है। किश्वर ने C-सेक्शन डिलीवरी (सिजेरियन डिलीवरी) को लेकर कहा था कि, कैसे इसे हमारे समाज में कम करके आंका गया है।

फिलहाल, किश्वर मर्चेंट अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को हर छोटे-छोटे मोमेंट को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।     

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.