किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा हुआ कोविड पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने बताया कैसे ख्याल रख रहे पति सुयश

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के बेटे निर्वेर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि, उनके पति व सिंगर सुयश राय कैसे उनका ख्याल रख रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा हुआ कोविड पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने बताया कैसे ख्याल रख रहे पति सुयश

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके पति व सिंगर सुयश राय (Suyyash Rai) इंडस्ट्री के जाने-माने कपल्स में से एक हैं। किश्वर और सुयश ने अपने रिश्ते को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया है और इसलिए वो एक प्रेरणा देने वाले कपल के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में, किश्वर ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि, उनके चार महीने के बेटे निर्वैर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और उनके पति सुयश अपने बच्चे का ध्यान कैसे रख रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

kishwar merchant and suyyash rai

किश्वर और सुयश एक पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल के बाद 27 अगस्त 2021 को उन्होंने अपने घर में एक बेबी बॉय का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने निर्वैर रखा है। किश्वर और सुयश अक्सर अपने बेटे की प्यारी तस्वारों को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों अपना पूरा ध्यान उसके पालन-पोषण में लगा रहे हैं।

kishwar merchant and suyyash rai

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने संगीत सेरेमनी की फोटो की शेयर! कैटरीना संग डांस करते दिखे एक्टर)

9 जनवरी 2022 को किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और सुयश की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे दोनों एक-दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने पहले तो अपने और सुयश के रिश्ते के 11 साल पूरे होने की जानकारी दी है और बाद में ये बताया है कि, उनके 4 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा, "प्रशंसा पोस्ट: सबसे पहले हमें डेटिंग की सालगिरह मुबारक हो @suyyashrai। मैं इस लड़के को 11 साल से जानती हूं और यह काफी बदल गए हैं। यह बहुत मैच्योर और समझदार हो गए हैं। जिम्मेदार और प्यार करने वाले बन गए हैं। पांच दिन पहले निर्वैर की नैनी को कोरोना हो गया था और उसके बाद जो हुआ, वह किसी आपदा से कम नहीं था। हमारी मेड को कोरोना हुआ और वह क्वॉरंटीन हो गई। फिर हमारे साथ रह रहे सुय्यश के पार्टनर सिड भी संक्रमित हो गए और इसके बाद जो हुआ, वह सबसे बुरा था।"

kishwar merchant and suyyash rai

kishwar merchant and suyyash rai

(ये भी पढ़ें- आमिर अली-संजीदा शेख ने तलाक के बाद दिया इंटरव्यू, EX कपल ने बेटी आयरा को लेकर कही ये बात)

किश्वर ने आगे लिखा, "निर्वैर भी महामारी की चपेट में आ गया। इसके बाद हम दोनों के अलावा न तो कोई खाना बनाने वाला था और न साफ-सफाई करने वाला। इतना ही नहीं, निर्वैर की मदद करने वाला भी कोई नहीं था, जब वह दर्द से कराह रहा था। सुयश सबसे बेस्ट पार्टनर हैं, जो मुझे मिले। उन्हीं की बदौलत हमने अपने इस बुरे समय को भी अच्छे से पार कर लिया। उन्होंने मेरी हर चीज में मदद की है। उन्होंने संगीता और सिड के लिए नाश्ता बनाकर मेरी पीठ की मालिश भी की। मेरे आंसू पोछे। मेरे साथ खड़े रहे। निर्वैर की देखभाल करके उन्होंने मुझे आराम करने दिया। जब निर्वैर रोने लगता था, तो उन्होंने उसे भी एंटरटेन किया। वो उसे सुलाते थे और उसी समय बर्तन भी धुलते थे। साथ ही, वो बटुक और पाल्बो (कुत्ते) की भी देखभाल करते थे। वह आज जो हैं और जो बन चुके हैं, उन पर मुझे नाज है। खुशी ये है कि, मैं आज ही के दिन 11 साल पहले आपसे मिली थी और आपसे ही शादी की थी। बस एक बात कहना है, ज्यादा नाश्ता करना बंद कर दीजिए। निर्वैर और आपसे मैं बहुत प्यार करती हूं।"

kishwar merchant and suyyash rai

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा नोट)

इससे पहले, टीवी एक्टर नकुल मेहता के बेटे सूफी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद एक्टर की पत्नी जानकी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा हैंडल से दी थी। उन्होंने बताया था कि, पति और बेटे दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने कैसे सबकुछ संभाला था और इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ खड़ी रही थीं।

फिलहाल, हम यही प्रार्थना करते हैं कि, किश्वर और सुयश के बेटे की जल्द से जल्द रिकवरी हो और उनके प्यार भरे रिश्ते की खुशी बरकरार रहे। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.