प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट ने वीडियो में बताया अपने लेबर पेन का डर, C सेक्शन डिवीवरी पर भी रखी राय

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी डिलीवरी के दौरान होने वाले लेबर पेन के डर को जाहिर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो..

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट ने वीडियो में बताया अपने लेबर पेन का डर, C सेक्शन डिवीवरी पर भी रखी राय

एक महिला जब प्रेग्नेंट होती है, तो वो खुद को इस दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान मानती है। अपने पेट में पल रहे बेबी के लिए वो रातों की नींद को कुर्बान करती है। अपने दर्द को छुपाकर वो बेबी बंप पर हाथ रखकर अपने बच्चे को महसूस करती है, बॉडी चेंज होने के बावजूद वो स्लिम होने की फिक्र नहीं करती है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के साहस को जाहिर करते हैं। इन दिनों इस फेज से टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) गुजर रही हैं। किश्वर अक्सर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के अनुभवों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, किश्वर ने एक वीडियो के जरिए डिलीवरी के दौरान होने वाले लेबर पेन के डर को जाहिर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले ये जान लीजिए कि, 40 साल की किश्वर मर्चेंट ने खुद से 8 साल छोटे एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकारी सुयश ने 2 मार्च 2021 को एक पोस्ट शेयर करके दी थी, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। किश्वर अब पांच महीने के प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं और अगस्त 2021 को वो अपने बेबी को इस दुनिया में लाएंगी। हालांकि, किश्वर डिलीवरी के दौरान होने वाले लेबर पेन को लेकर काफी डरी हुई हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में बताया है। (ये भी पढ़ें- साक्षी धोनी ने शेयर कीं स्कूल के दिनों की फोटोज, बेटी जीवा की तरह लग रहीं MS धोनी की वाइफ)

दरअसल, किश्वर ने 8 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब से उन्हें उनके दोस्तों ने अपने प्रेग्नेंसी अनुभवों के बारे में बताया है, तभी से उन्हें लेबर पेन से डर लगने लगा है और डिलीवरी डेट के पास आते ही उनका डर और बढ़ रहा है। इस वीडियो में किश्वर ने ये भी कहा कि वो नॉर्मल प्रेग्नेंसी चाहती हैं, लेकिन इस चीज को आखिरी समय में तय किया जाएगा। इसके अलावा किश्वर ने Hypnobirth के बारे में भी बात की और कहा कि कैसे ये सेशन आपके लेबर पेन के डर को खत्म कर देता है। किश्वर ने C-सेक्शन डिलीवरी (सिजेरियन डिलीवरी) को लेकर कहा कि कैसे इसे हमारे समाज में कम करके आंका गया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए किश्वर ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘आपकी गर्भावस्था का डर क्या है? मेरी नियत तारीख "डिलीवरी" है #normaldelivery #hypnobirthing #csection अपनी कहानियों को भी साझा करें।’ किश्वर मर्चेंट के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- चाची टीना अंबानी ने अनंत अंबानी को विश किया बर्थडे, बेटे के लिए लिखा स्पेशल नोट)

किश्वर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। 2 अक्टूबर 2021 को किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी अनुभवों को फैंस के साथ साझा किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर जो भी महसूस कर रही हैं और जिन-जिन प्रॉब्लम्स का सामना कर रही हैं, उसे बताया था। थायराइड को विकसित करने से लेकर बवासीर, मूड स्विंग से लेकर खुजली और दर्द भरे स्तनों तक, यहां तक कि लोग कह रहे हैं गर्भावस्था में डांस या वर्कआउट करना सही नहीं है और लोग ये भी बता रहे हैं कि उन्हें इन दिनों क्या खाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी  के पहले मंथ के दौरान कितनी समस्याओं का सामना किया, लेकिन आखिर में वो इन सभी चीजों को गले लगाकर खुश हैं। (ये भी पढ़ें- जया बच्चन के बर्थडे पर बेटे अभिषेक बच्चन और नातिन नव्या नंदा ने दी ब​धाई, शेयर कीं ये फोटोज)

फिलहाल, किश्वर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के अनुभवों को काफी एंजॉय कर रही हैं। तो आपको किश्वर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- किश्वर मर्चेंट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.