किश्वर मर्चेंट अपने बेटे पर प्यार लुटाती आईं नजर, सामने आया मां-बेटे का खूबसूरत वीडियो

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने बेटे संग सोशल मीडिया पर दो वीडियोज शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

किश्वर मर्चेंट अपने बेटे पर प्यार लुटाती आईं नजर, सामने आया मां-बेटे का खूबसूरत वीडियो

एक महिला जब मां बनती है, तब वह ऐसी कई खूबसूरत भावनाओं को महसूस करती है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) भी मां बन चुकी हैं। 27 अगस्त 2021 को एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया था, जिसके बाद से ही वह अपना सारा समय अपने लाडले बेटे के साथ बिता रही हैं। हाल ही में, किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने बेबी को ढेर सारा प्यारा करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।

Kishwer Merchantt

पहले आप ये जान लीजिए कि, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 16 दिसंबर 2016 को शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद 27 अगस्त 2021 को किश्वर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी। इस तस्वीर में सुयश और किश्वर दोनों अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में कपल ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘27.08.21 स्वागत है बेबी राय!!! लड़का हुआ है #sukishkababy।’

(ये भी पढ़ें: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई सच्चाई)

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai

आइए अब आपको वो वीडियोज दिखाते हैं। दरअसल, किश्वर मर्चेंट ने 28 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर किए हैं। पहला वीडियो अस्पताल का है, जिसमें देखा जा सकता है कि, किश्वर अपने बेबी को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और अपने नन्हे शहजादे पर ढेर सारा प्यार लुटा रही हैं। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि, किश्वर को अस्पताल में स्पेशल फील करवाने के लिए उनके कमरे की एक दीवार को गुब्बारों और स्टार्स से सजाया हुआ है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने ‘#1 मां’ लिखा हुआ है।

(ये भी पढ़ें: विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल एक-दूसरे को कर रहे डेट! एक्टर ने कहा- 'निकाह होगा')

दूसरे वीडियो में किश्वर ने अपने नन्हे बेटे की एक झलक दिखाई है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे का चेहरा पूरी तरह नजर नहीं आ रहा है। लेकिन वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि, किश्वर का बेटा आराम से सो रहा है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने लिखा है, 'गुड मार्निंग'

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा केस के बीच शिल्पा शेट्टी पहली बार बेटी समीशा संग आईं नजर, क्यूट लग रहीं बिटिया रानी)

इससे पहले, 28 अगस्त 2021 को सुयश राय ने अपनी पत्नी किश्वर और बेटे की एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। ये तस्वीर अस्पताल की है। फोटो में देखा जा सकता है कि, किश्वर ने अपने बेबी को अपने ऊपर लेटाया हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस के नन्हे शहजादे बड़े प्यार से अपनी मम्मा की बाहों में सो रहे हैं। इस तस्वीर में किश्वर और उनके बेटे का चेहरा ब्लर है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी छोटी सी दुनिया। बहुत कुछ महसूस किया है आज तक, लेकिन ये जो महसूस हुआ है, ये अमूल्य है। किश्वर मर्चेंट, मैं आपसे प्यार करता हूं। यह आपके द्वारा दिया गया सबसे अच्छा उपहार है। हमें पूरा करने के लिए धन्यवाद।’

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai photos

किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय ने फैसला लिया है कि, वह दोनों पुरानी परंपरा को निभाते हुए अपने बेटे का चेहरा लोगों को नहीं दिखाएंगे। इस बात की जानकारी एक्टर ने ‘स्पॉटबॉय’ को दिए इंटरव्यू में दी थी। उन्होंने कहा था, ‘हमने तय किया है कि, पहले 40-50 दिन हम न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा बाहरी लोगों को न दिखाने की परंपरा का पालन करेंगे। 40 दिन बाद, अगर हमारा मन दुनिया के साथ अपने बच्चे का चेहरा साझा करने का होगा, तो हम करेंगे। यह हमारा फैसला होगा। हमने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।’

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai baby

फिलहाल, किश्वर मर्चेंट और और सुयश राय इन दिनों अपने बेटे पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस के दोनों वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.