किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बच्चे की पहली तस्वीर

टेलीविजन अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशखबरी की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बच्चे की पहली तस्वीर

मनोरंजन जगत से आज यानी 27 अगस्त 2021 को दो खुशखबरी सामने आई हैं। जहां एक तरफ एक्टर अपारशक्ति खुराना और उनकी वाइफ आ​कृति आहूजा बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने। तो वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) भी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Suyyash Rai And Kishwer Merchantt

पहले ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने 16 दिसंबर 2016 को एक्टर सुयश राय से शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस ने 2 मार्च 2021 को फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर खुश कर दिया था। किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों समुद्री तट के किनारे खड़े हैं और सुयश ने किश्वर के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इस दौरान बेबी के शूज रखे हुए हैं और रेत पर ‘अगस्त 2021’ लिखा था। इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीरें व वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर साझा करती र​हती थीं और अब उन्होंने एक बेबी बॉय का स्वागत किया है। 

Suyyash Rai And Kishwer Merchantt

(ये भी पढ़ें: अपारशक्ति खुराना बने पिता, पत्नी आकृति आहूजा ने बेटी को दिया जन्म, कपल ने रखा यूनिक नाम)

अब आइए आपको एक्ट्रेस का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 27 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति सुयश और बेबी बॉय के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सुयश और किश्वर दोनों अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन फोटो में सुयश और किश्वर के चेहरे पर अपने बेबी को पाने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''27.08.21 स्वागत है बेबी राय!!! लड़का हुआ है #sukishkababy।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।  

Kishwer Merchantt Baby

इसके अलावा, सुयश की प्यारी बहन श्रुति राय ने भी नवजात शिशु की नर्सरी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें हम बेबी का छोटा हाथ भी देख सकते हैं। तस्वीर के साथ श्रुति ने कैप्शन में लिखा, "बुआ अलर्ट पर हैं, ड्यूड यहां है @suyyashrai @kishwersmerchantt #sukishkababy"।

Kishwer Merchantt Suyyash Rai Baby

(ये भी पढ़ें: अंगद बेदी ने वाइफ नेहा धूपिया को विश किया बर्थडे, कहा- 'आई लव यू मेहर की मां')

कुछ दिनों पहले, किश्वर मर्चेंट के पति सुयश राय ने ‘स्पॉटबॉय’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाएंगे। एक्टर ने कहा था, ‘हमने तय किया है कि, पहले 40-50 दिन हम न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा बाहरी लोगों को न दिखाने की परंपरा का पालन करेंगे। 40 दिन बाद, अगर हमारा मन दुनिया के साथ अपने बच्चे का चेहरा साझा करने का होगा, तो हम करेंगे। यह हमारा फैसला होगा। हमने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।’

Kishwer Merchantt

फिलहाल, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय अपने बेटे को पाकर बेहद खुश हैं। हम भी कपल को पैरेंट्स बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.