किश्वर मर्चेंट-सुयश राय ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, पालने में खेलते दिखे निर्वैर

हाल ही में, स्टार कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने पहली बार अपने बेटे निर्वैर का चेहरा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट-सुयश राय ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, पालने में खेलते दिखे निर्वैर

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और सुयश राय (Suyyash Rai) अपने बेटे निर्वैर राय (Nirvair Rai) के साथ पैरेंटहुड जर्नी का आनंद ले रहे हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की झलकियां साझा करने से लेकर अपने बेटे की मनमोहक तस्वीरें पोस्ट करने तक, किश्वर और सुयश ने साबित कर दिया है कि, वह इस फेज को बखूबी एंजॉय कर रहे हैं। जब से किश्वर ने अपने बेटे को जन्म दिया है, फैंस उनके लाडले का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, हाल ही में नए-नवेले माता-पिता ने अपने बेटे का चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Kishwer And Suyyash

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, सुयश और किश्वर ने अपने बच्चे के आगमन की घोषणा सबसे प्यारे तरीके से की थी। दोनों ने अपने बेटे के साथ पहली फैमिली फोटो साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "27.08.2 वेलकम बेबी राय!!! लड़का हुआ है।"

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, तो अर्जुन कपूर ने वामिका के लिए जाहिर की चिंता)

Suyyash Rai With Kishwer And His Son

वहीं, अब काफी इंतजार के बाद 5 अक्टूबर 2021 को किश्वर और सुयश ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे के चेहरे का खुलासा किया है। शेयर किए गए वीडियो में, पहले फ्रेम में एक पालना दिखाई देता है, जिसमें पगड़ी पहने एक बेबी नजर आता है। इसके बाद अगले फ्रेम में, निर्वैर एक प्यारी सी पगड़ी में बेहद क्यूट तरीके से खेलते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ माता-पिता ने कैप्शन में लिखा है, "1, 2,3 खुलासा, निर्वैर राय। कहा था न, जब भी होगा ऐसा ही होगा।" यहां देखें वीडियो।

किश्वर और सुयश ने सोशल मीडिया पर अनोखे तरीके से अपने बेटे के नाम की घोषणा की थी। एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए किश्वर ने लिखा था, “निर्भाऊ मां का ‘निर्वैर’ बेटा। हेलो वर्ल्ड...मिलिए निर्वैर राय से...मैं बार-बार कह रही हूं कि, ये अब तक की सबसे ब्यूटीफुल फीलिंग है, जो हमने महसूस की है। मैं हमारे परिवारों को इसको और स्पेशल बनाने के लिए और भगवान को हमें इस लिटिल एंजल का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं।”

(ये भी पढ़ें- रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन, को-एक्टर सुनील लहरी ने दी जानकारी)

इससे पहले, 15 सितंबर 2021 को किश्वर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने हसबैंड सुयश के साथ अपने शरीर पर निर्वैर के नाम का टैटू बनवाती हुई नजर आ रही थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, “ये एक वाइब है, ये एक वाइब है #nirvairrai #sukishkababy @suyyashrai।”

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने पत्नी निशा पर लगाए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप, कहा- 'उसका भाई माफ़ी मांग रहा था')

फिलहाल, किश्वर और सुयश का बेटा बेहद क्यूट है। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.