किश्वर मर्चेंट की गोद भराई की फोटोज आईं सामने, पिंक ड्रेस में पति सुयश संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की गोद भराई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट की गोद भराई की फोटोज आईं सामने, पिंक ड्रेस में पति सुयश संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस

मां बनने की फीलिंग अपने आपको स्वर्ग में महसूस करने से भी कहीं बढ़कर होती है। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम फेज को एंजॉय कर रही हैं। 7 मंथ की प्रेग्नेंट किश्वर के लिए आज यानी 24 जून 2021 को गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं उसकी झलक।

kishwer merchant with hubby suyyash rai

पहले ये जान लीजिए कि, किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने इस खुशखबरी को 2 मार्च 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं, अब अपनी प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में एक्ट्रेस के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया गया। अपनी इस रस्म के लिए किश्वर ने कुछ दिन पहले से ही तैयारी करनी शुरु कर दी थी। 23 जून 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर खुद के हाथों में यूनिक स्टाइल में मेहंदी लगवाते हुए कुछ वीडियोज शेयर की थीं। 

(ये भी पढ़ें: चारु असोपा पहली बार पति राजीव सेन संग कराने गईं सोनोग्राफी, वीडियो में बताया एक्टर का रिएक्शन)

वहीं, अब किश्वर के बेबी शॉवर की कुछ फोटोज सामने आई हैं। एक्ट्रेस की ननद श्रुति राय ने इसकी कुछ झलकियां साझा की हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से श्रुति ने किश्वर का एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने बेबी बंप को पकड़े हुए कैमरे के लिए पोज़ दे रही हैं। इसके बैकग्राउंड में सफेद और सुनहरे गुब्बारे, केक, फूल और टेडी बियर को देखा जा सकता है। वहीं, किश्वर गुलाबी सूट और सिल्वर गोटा पट्टी वर्क किए हुए दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। श्रुति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी तस्वीर भी साझा की और उसके ऊपर लिखा, "बुआ तैयार हैं"। श्रुति ने अपने भाई सुयश राय और उनके डॉगी के साथ किश्वर की तस्वीरें भी साझा की हैं। यहां देखें फोटोज। 

Kishwer Merchantt Baby Shower

Kishwer Merchantt Nanad

Kishwer Merchantt Baby Shower

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Godh bharai

Kishwer Merchantt Baby Shower

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट वृंदा दौड़ा अपने पहले बेबी से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड, पर सता रहा ये डर)

इसके अलावा किश्वर की दोस्त गुरनीत चड्ढा ने भी बेबी शॉवर की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Merchantt Godh Bharai

(ये भी पढ़ें: सना सैयद की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन लहंगे में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस)

बता दें कि, किश्वर की ननद श्रुति पहली बार बुआ बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। जब किश्वर और उनके पति सुयश राय ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तभी से श्रुति ने जश्न शुरू कर दिया था और एक केक काटा था। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।

Kishwer Merchantt Sister In Law

फिलहाल, तस्वीरों से साफ है कि किश्वर मर्चेंट ने अपनी गोद भराई रस्म में खूब एंजॉय किया। तो आपको एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: श्रुति, गुरुनीत)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.