किश्वर मर्चेंट ने गोद भराई में पहना 22 हजार का ड्रेस, परी जैसी दिखीं एक्ट्रेस, केक ने खींचा ध्यान

आइए आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की गोद भराई सेरेमनी में पहने गए आउटफिट की डीटेल्स के बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने गोद भराई में पहना 22 हजार का ड्रेस, परी जैसी दिखीं एक्ट्रेस, केक ने खींचा ध्यान

टीवी एक्टर सुयश राय (Suyash Rai) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) जल्द ही अपने बेबी का वेलकम करने वाले हैं। इससे पहले कपल की फ्रेंड्स और फैमिली ने किश्वर के लिए बेबी शावर पार्टी रखी। किश्वर की बेबी शावर पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज। इसके साथ ही, हम आपको किश्वर के इस मौके पर पहने गए आउटफिट की डीटेल्स के बारे में भी बताएंगे।

kishwer merchatt and suyyash rai

दरअसल, सुयश और किश्वर ने मुंबई में अपने घर में ट्रेडिशनल गोद भराई सेरेमनी के साथ अपनी पेरेंटहुड जर्नी की शुरुआत को सेलिब्रेट किया। सुयश की बहन श्रुति राय ने अपने भैया और भाभी के पार्टी से ब्यूटीफुल मोमेंट्स की झलक शेयर कीं। इस ट्रेडिशनल सेरेमनी के लिए किश्वर ने एक चांद पेपलम ब्लश घरारा सेट पहना था, जिसे उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी, वेडिंग चूड़ा और मिनिमल मंगलसूत्र के साथ पेयर किया था। इस दौरान एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ देखा जा सकता है। 

(ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने सास-ससुर के लिए बनाया 'एक दिल-एक जान' का केक, तो शोएब इब्राहिम हुए रोमांटिक)

kishwer merchantt baby shower

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय का बेबी शावर केक 

किश्वर मर्चेंट की मां रिजवाना एस मर्चेंट, भाभी श्रुति राय, कपल के दोस्त गुरनीत चड्ढा, दीक्षा रामपाल मल्होत्रा और ऋत्विक धनजानी ने भी बेबी शावर सेरेमनी की झलक शेयर की हैं। किश्वर ने सुयश राय के साथ भी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बेबी हम दोनों काफी अलग हैं, लेकिन साथ में परफेक्ट @suyyashrai हाय होने वाले पापा।” किश्वर के आउटफिट को गोपी वैद ने डिज़ाइन किया था, जिसकी कीमत 22,800 रुपए है।

kishwer merchantt baby shower

kishwer merchantt baby shower

kishwer merchantt baby shower

kishwer merchantt baby shower

kishwer merchantt baby shower

इसके अलावा, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वो दो यमी केक थे। पहले किश्वर और सुयश ने पिंक और ब्लू थीम का चॉकलेट केक काटा। इसके बाद दोनों ने तीन-लेयर का केक कट किया।

सुयश राय और किश्वर मर्चेंट के बेबी शावर केक की डीटेल्स शेयर करते हुए पोल्का डॉट्स केक्स एकेडमी ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “@kishwersmerchantt और @suyyashrai के बेबी शावर के लिए हॉट एयर बैलून थीम का केक। फ्लेवर्स: टॉप टायर: चॉकलेट हेजलट स्पंज इटेलियन न्युटेला बटरक्रीम के साथ, न्युटेला और रोस्ट किए हुए हेजलनट। नीचे वाला टायर: मार्बल स्पंज के साथ बेल्जियन चॉकलेट क्रीम, फ्रेंच वेफर और केरेमल।”

‘पिंकविला’ को दिए अपने एक इंटरव्यू में किश्वर और सुयश ने जल्द माता-पिता बनने की फीलिंग्स शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने कहा था, “ये अमेजिंग है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मतलब, ये मेरा पहला बेबी है। मैं सुपर नर्वस भी हूं, क्योंकि मुझे पता नहीं है कि क्या करना है। लेकिन हमारे पास फैमिली, फ्रेंड्स हैं, जिनके बच्चे हैं और वो हमें बेहतर गाइड कर सकते हैं।” वहीं, सुयश ने कहा था, “ये एक ब्यूटीफुल फीलिंग है। मैं शब्दों में नहीं बता सकता। मेरा मतलब है कि, मैं सुपर नर्वस और चिंतित भी हूं, लेकिन ये एक फैबुलस फीलिंग है।”

(ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया बॉयफ्रेंड एजाज खान की फैमिली पार्टी में हुईं शामिल, एक्टर ने शेयर कीं फोटोज)

kishwer merchantt

फिलहाल, किश्वर और सुयश अपने बेबी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको किश्वर का बेबी शावर सेरेमनी में पहना गया आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.