किश्वर मर्चेंट ने पति व अपने होने वाले बेबी संग मनाई होली, वाइफ के बेबी बंप पर किस करते दिखे सुयश

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पति सुयश राय व अपने होने वाले बेबी के साथ होली सेलिब्रेशन की फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने पति व अपने होने वाले बेबी संग मनाई होली, वाइफ के बेबी बंप पर किस करते दिखे सुयश

40 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके पति सुयश राय (Suyyash Rai) ने दुनिया को ये काफी अच्छे से प्रूव किया है कि प्रेग्नेंट होने की कोई वास्तव में उम्र नहीं होती है। कपल की शादी को चार साल हो चुके हैं और दोनों अगस्त 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस दौरान ये कपल अपने प्रेग्नेंसी फेज को साथ मिलकर एंजॉय कर रहा है। होली के दिन भी किश्वर और सुयश अपने होने वाले बच्चे के साथ मस्ती करते दिखे, जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, सुयश और किश्वर मर्चेंट के बीच उम्र का फासला 8 साल है। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को 6 सालों तक डेट किया और साल 2016 में शादी करने का फैसला किया। शादी के 6 साल बाद दोनों अब पेरेंट्स बनने वाले हैं। किश्वर और सुयश राय ने 2 मार्च 2021 को एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया था। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और एक्ट्रेस के आगे सुयश घुटनों के बल बैठे हुए हैं। इस दौरान एक्टर ने अपनी लेडीलव के बेबी बंप पर हाथ रख रखा है। इस तस्वीर के आगे रेत पर वो महीना भी लिखा है, जिसमें कपल का बेबी दुनिया में आएगा। तस्वीर में लिखा था, ‘अगस्त 2021।’ (ये भी पढ़ें: अपनी टूटी शादियों पर श्वेता तिवारी बोलीं- 'मैंने गलत शख्स को चुना, इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ा')

अब आपको दिखाते हैं कपल के होली सेलिब्रेशन की फोटोज। दरअसल, 29 मार्च 2021 यानी होली के दिन किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटोज व वीडियोज की एक सीरीज शेयर की है, जिससे उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की है कि कैसे उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ होली मनाई। पहली तस्वीर में हम सुयश को किश्वर का बेबी बंप पकड़ते और उसे हग करते हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस के बेबी बंप पर कलर्स से बना हुआ स्माइलिंग फेस भी नजर आ रहा है। बाकी फोटोज व वीडियोज में हम उनके होली सेलिब्रेशन की झलकियां देख सकते हैं। कपल ने इन तस्वीरों में ये भी दिखाया है कि कैसे उन्होंने किश्वर के बेबी बंप में मुस्कुराता हुआ चेहरा बनाया है।

किश्वर ने कैप्शन में लिखा, “ये कितनी क्रेजी होली की शाम थी...अब तक की सबसे बेस्ट होली। @pryanca_t @suyyashrai।” (ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया की देवर शमास से खत्म हुई लड़ाई, साथ में होली खेलते आए नजर)

पेरेंट्स बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। माता-पिता अपने होने वाले बच्चों के नाम से लेकर उनकी नर्सरी तक की तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा माता-पिता इस बात को लेकर भी एक्साइटेड होते हैं कि न्यू बॉर्न बेबी किसकी तरह दिखेगा। ऐसा ही कुछ किश्वर के साथ भी हो रहा है। किश्वर चाहती हैं कि उनका होने वाला बेबी अपने पिता सुयश की तरह दिखे। 13 मार्च 2021 को, किश्वर मर्चेंट ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक तस्वीर साझा की थी। यह उनके पति के बचपन की तस्वीर थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि  सुयश राय, अपनी नानी मां की गोद में खुशी से बैठे हुए हैं। तस्वीर के साथ, किश्वर ने अपने बच्चे को सुयश की तरह दिखने की इच्छा व्यक्त की थी और लिखा था, ‘बेबी ऐसा बेबी चाहिए।’

किश्वर ने 9 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जो पूरे 15 मिनट 27 सेकेंड का है। इस वीडियो में किश्वर और सुयश ने कई मुद्दों पर बात की है। लेकिन कपल ने सबसे पहले अपने उस रिएक्शन के बारे में बताया है, जब उन्हें पता चला था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर होली पर हुए रोमांटिक, अबीर-गुलाल लगाए पत्नी मीरा राजपूत को किस करते दिखे एक्टर)

वीडियो में सुयश कहते हैं कि, ‘हम दोनों ने बच्चे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की थी। आपको ये सच मानना होगा कि ये बिल्कुल अनप्लांड है और इसी वजह से यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला भी था। जब किश्वर अपना टेस्ट कर रही थीं, तब मैं बाहर रूम में लेटा हुआ था। कुछ देर बाद वह बाथरूम से बाहर आईं और शांत होकर बैठ गईं। इसके बाद उसने मुझे टेस्ट दिखाया, जो पॉजिटिव था। इसे देखकर मैं हैरान रह गया था।’ इसके आगे किश्वर ने कहा कि, ‘जब मैंने सुयश को बताया तो, हमारे बीच लगभग 3 मिनट का पिन ड्रॉप साइलेंस था। हमें खुद समझ नहीं आ रहा था कि हम कैसे रिएक्ट करें।’

फ़िलहाल, किश्वर और सुयश ने अपने होने वाले बेबी के साथ होली का फेस्टिवल खूब एंजॉय किया है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किये गए फोटोज व वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.