किश्वर मर्चेंट ने बेटे निर्वेर के 2 मंथ बर्थडे पर क्यूट ​वीडियो किया शेयर, खेलते दिखे लाडले

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने अपने बेटे निर्वेर राय दो महीने के पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने बेटे निर्वेर के 2 मंथ बर्थडे पर क्यूट ​वीडियो किया शेयर, खेलते दिखे लाडले

टेलीविजन अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके प्रिय पति सुयश राय (Suyyash Rai) इन दिनों अपने छोटे राजकुमार निर्वैर राय की देखभाल करने में काफी व्यस्त हैं। उनके बेटे निर्वैर ने दोनों के इंस्टा फीड को हाईजैक कर लिया है। बिंदास पैरेंट अक्सर इस पर अपनी क्यूट बेटे की झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, किश्वर ने अपने बेटे के दो महीने पूरे होने पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। आइए आपको ​बताते है इसके बारे में।

Kishwar

पहले तो ये जान लीजिए कि, 27 अगस्त 2021 को सुयश और किश्वर को अपने बच्चे का आशीर्वाद मिला था। दोनों ने काफी प्यारे तरीके से अपने बेबी बॉय के आगमन की घोषणा की थी। दोनों ने अपने मंचकिन के साथ एक प्यारी फैमिली फोटो साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "27.08.2 वेलकम बेबी राय!!! इट्स अ बॉय।"

Suyyash rai kishwer merchantt first baby

(ये भी पढ़ें: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के वेडिंग वेन्यू का हुआ खुलासा, दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी दोनों की शादी)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 27 अक्टूबर 2021 को किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे निर्वैर का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में निर्वेर को एक फ्रेम में खेलते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा है, "कीमती। हैप्पी 2 मंथ्स, माय बेबी बॉय।" यहां देखें वीडियो।

वहीं, किश्वर मर्चेंट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बेटे निर्वेर के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट-रणबीर की शादी पर ताऊ रणधीर कपूर और एक्ट्रेस की मम्मी सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया)

कुछ दिनों पहले किश्वर ने अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी किसिंग तस्वीर शेयर की थी। फोटो में किश्वर अपने बेटे निर्वैर को किस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने नोट में खुलासा किया था कि, वह अपने बच्चे को उसके दोस्तों, गर्लफ्रेंड, वाइफ और बच्चों के सामने किस करेंगी। किश्वर ने लिखा था, "तैयार रहो.. क्योंकि ये किस नहीं रुकेंगे, मैं तुम्हें तुम्हारे दोस्तों, तुम्हारी प्रेमिका, तुम्हारी पत्नी, यहां तक ​​कि, तुम्हारे बच्चों के सामने तुम्हें शर्मिंदा कर दूंगी।"

kishwar marchentt

फिलहाल, हम भी किश्वर और सुयश के बेटे निर्वेर को उनके दूसरे महीने के बर्थडे पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.