'अनुपमा' फेम अनेरी वजानी ने एक्टर मिश्कत वर्मा संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं प्यार में हूं'

हाल ही में, रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने अपनी लव लाइफ पर एक बड़ा खुलासा किया हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'अनुपमा' फेम अनेरी वजानी ने एक्टर मिश्कत वर्मा संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं प्यार में हूं'

टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी (Aneri Vajani) ‘अनुपमा’ और ‘बेहद’ जैसे कई हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और क्यूट लुक के चलते एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों एक्ट्रेस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आ रही हैं, जहां वह अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। 

aneri vajani

अनेरी वजानी के फैंस जब से उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देख रहे हैं, तब से उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने जीवन के प्यार के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

aneri vajani

(ये भी पढ़ें- ललित मोदी संग सुष्मिता सेन के रिश्ते पर तसलीमा नसरीन ने उठाए सवाल, पूछा- ‘क्या पैसे के लिए बिक गईं?’)

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अनेरी ने बताया कि, वह एक रिलेशनशिप में हैं, लेकिन तब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करेंगी, जब तक सही समय नहीं आ जाता। 

aneri

बकौल अनेरी, ''हां, मैं प्यार में हूं, लेकिन मैं इसे सही समय पर बताऊंगी। इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं, लेकिन अभी मैं ऐसा फील नहीं करती कि, इसे दुनिया को बताना चाहिए। प्यार में होना सबसे खूबसूरत एहसास है।'' 

aneri

अनेरी का नाम कई बार एक्टर मिश्कत वर्मा के साथ जुड़ चुका है। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है, लेकिन एक्ट्रेस ने मिश्कत संग अपने अफेयर की ख़बरों को ख़ारिज कर दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि, मिश्कत उनके दोस्त हैं। 

mishkat

अनेरी कहती हैं, “मिश्कत और मेरे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दो अलग-अलग इंसान हैं। वह मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे, लेकिन यह एक-दूसरे के लिए एक तरह का सम्मान है। हम बहुत हंसते हैं, इसलिए हमें एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद है। मुझे समझ नहीं आता है कि, लोग हमें क्यों एक-दूसरे से जोड़ते हैं।”

aneri vajani

(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी दिशा संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि, अनेरी ने अभी अपने जीवन के प्यार को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती हैं। वैसे, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.