केएल राहुल के घर शादी की तैयारियां शुरू, लाइट्स से सजाया जा रहा क्रिकेटर का आशियाना

स्टार कपल केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

केएल राहुल के घर शादी की तैयारियां शुरू, लाइट्स से सजाया जा रहा क्रिकेटर का आशियाना

पसंदीदा कपल केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की खबरें जोरों पर हैं और चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हमने अक्सर दोनों को अलग-अलग जगहों पर एक साथ देखा है। यही नहीं, हमने इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ वेकेशन पर भी जाते हुए देखा है।

KL Rahul and Athiya Shetty

फैंस इस खूबसूरत जोड़ी की शादी के बारे में हर एक डिटेल्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी यहां शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर होगी। हाल ही में, केएल राहुल के घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें उनके घर की बिल्डिंग पर हो रही सजावट को देखा जा सकता है। इससे साफ है कि शादी जल्द होने वाली है।

KL Rahul and Athiya Shetty

केएल राहुल के घर शुरू हुईं शादी की तैयारियां

दरअसल, 17 जनवरी 2023 को पैपराजी इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। अथिया शेट्टी के साथ शादी से पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर की बिल्डिंग को सजाया गया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये तो साफ है कि जल्द ही अथिया और राहुल ​की शादी की शहनाई गूंजने वाली है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की वेडिंग डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी का उत्सव कथित तौर पर 21 से 23 जनवरी तक होगा। तीन दिवसीय शादी का कार्यक्रम खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में होने की उम्मीद है और उनके संबंधित परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। अथिया और राहुल कथित तौर पर 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, एम एस धोनी और विराट कोहली जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

athiya shetty

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने की थी बात

बीते दिनों, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की शादी की योजना के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि दोनों एक बहुत ही साधारण शादी चाहते हैं। अभिनेता ने कहा था कि वह उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और उनके लिए केवल सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं। उन्होंने अथिया को शादी करते हुए देखने और घर बसाने, बच्चे पैदा करने और खुशहाल जीवन जीने की इच्छा भी व्यक्त की थी। 

athiya

फिलहाल, हमें भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.