केएल राहुल-अथिया शेट्टी साल 2023 में करेंगे शादी! लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा

हाल ही में, स्टार कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट आई है, जिसके मुताबिक, ये दोनों साल 2023 में शादी करेंगे। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

केएल राहुल-अथिया शेट्टी साल 2023 में करेंगे शादी! लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और उनके बॉयफ्रेंड व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इनकी शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट यह है कि, इनकी शादी साल 2023 में हो सकती है।

athiya kl rahul

कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले 3 महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, अथिया ने व्यंग्यात्मक रूप से यह कहते हुए इस मामले पर सफाई दी थी कि, यह सच नहीं है। उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट पर लिखा था, "मुझे आशा है कि, मुझे भी इस शादी में आमंत्रित किया गया है, जो 3 महीने में हो रही है।"

athiya

(ये भी पढ़ें- क्या सच में हुआ जेनिफर विंगेट और तनुज विरवानी का ब्रेकअप, जानें दोनों की लव स्टोरी)

अब लेटेस्ट रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि, अथिया और राहुल की शादी साल 2023 में हो सकती है, जो जनवरी या फरवरी के महीने में होगी। हालांकि, अभी तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है। साथ ही अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। शादी के बाद अथिया और केएल राहुल मुंबई के आलीशान पाली हिल स्थित 'संधू पैलेस' नामक बिल्डिंग में रहेंगे, जो अभी तैयार नहीं हुआ है। 

athiya kl rahul

कुछ दिनों पहले, अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी इनकी शादी की अफवाहों का खंडन किया था। 'दैनिक भास्कर' से बात करते हुए एक्टर ने कहा था, ''जहां तक ​​शादी की बात है, तो कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं हो रही है, तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"

athiya kl rahul

अथिया और राहुल तीन साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। अथिया अब राहुल के साथ उनके कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर भी साथ जाती हैं। हाल ही में, अथिया उनके साथ जर्मनी गई थीं, जहां उन्होंने राहुल की बहुत देखभाल की थी।

athiya kl rahul

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने अपने होने वाले बच्चे के नाम का किया खुलासा, इस अक्षर से होगा शुरू!)

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.