अब तक इन तीन लोगों को डेट कर चुकी हैं अमीषा पटेल, चौथे के साथ तो 'हद' ही कर दी

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'गदर' से लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज यानी 9 जून को अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको अमीषा पटेल की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अब तक इन तीन लोगों को डेट कर चुकी हैं अमीषा पटेल, चौथे के साथ तो 'हद' ही कर दी

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'गदर' से लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज यानी 9 जून को अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। अमीषा पटेल वैसे तो ‌कोई खास बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में बनी रहती हैं। तो इस खास मौके पर हम आपको अमीषा पटेल की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

सन 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल ने 18 साल के करियर में 40 से अधिक फिल्में की हैं। लेकिन इसके बावजूद, अमीषा के करियर का ग्राफ कई सालों तक ऊपर नहीं रहा है। फैंस उनके करियर के बारे में तो जानते हैं, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में बहुत ही कम जानते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसी है इनकी लव लाइफ?

1. विक्रम भट्ट के साथ 5 साल तक रहीं रिलेशन में

करियर के शुरूआत में ही अमीषा पटेल का अफेयर मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रहा था। दोनों ने लगभग 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। इन दोनों के अफेयर की खबरों के बारे में जब अमीषा के पिता माता-पिता को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। अमीषा के घरवालों को यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। अमीषा पटेल ने भी मीडिया के सामने इस बात को स्वीकारा था कि विक्रम भट्ट और उनके रिश्ते के कारण घरवाले नाराज थे और उन्हें रोज लड़ाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस रिश्ते के लिए अमीषा पटेल अपने परिवार के खिलाफ चली गई थीं। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था। आखिरकार, उनका प्यार भी प्रभावित हुआ और जनवरी 2008 में, विक्रम भट्ट ने पुष्टि की कि अमीषा पटेल के साथ उनका रिश्ता टूट गया है।

Ameesh Patel Love Life

रिश्ता टूटने के बाद विक्रम ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे नहीं लगता कि हम कभी एक दूसरे से प्यार करते थे। अमीषा की अपने माता-पिता के साथ खुद की समस्याएं थीं और हम दोनों ने अपने जीवन की एक अवधि साझा की। हमें अब एहसास हुआ कि वास्तव में, हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। हम अभी भी दोस्त बने हुए हैं। वह एक प्यारी लड़की है और मैं केवल उसके लिए अच्छी चीजों की कामना करता हूं।"

2. कनव पुरी

Ameesh Patel Love Life

बता दें कि अमीषा पटेल का नाम लंदन के बिजनेसमैन कनव पुरी के साथ भी जुड़ा था। दोनों काफी समय तक एक साथ रहे। जून 2008 में, अमीषा ने एक मीडिया पोर्टल से पुष्टि की कि वह कनव को डेट कर रही हैं। लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। 2010 में, अमीषा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी पुष्टि की कि उनके और कनव के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं।

3. बिजनेसमैन नेस वाडिया

अमीषा पटेल का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि कुछ दिनों तक दोनों एक दूसरे को डेट किए थे, लेकिन नेस वाडिया अमीषा से शादी करना चाहते थे, जबकि अमीषा फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इन्हीं सबको लेकर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। 

4. रणबीर कपूर

Ameesh Patel Love Life

जी हां, 7 साल से अधिक समय तक सिंगल रहने के बाद 2017 में अमीषा ने रणबीर कपूर से ​रिश्ता बनाना चाहा लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इनके लिंकअप की अफवाहें भी खूब उड़ीं थीं। डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रणधीर कपूर के 70वें बर्थडे पर अमीषा और रणबीर एक ही पार्टी में मौजूद थे। अमीषा उनसे कुछ प्राइवेट में जाकर बात करना चाहती थीं। अमीषा बार-बार रणबीर को अलग चलने के लिए अप्रोच कर रही थीं। रणबीर कपूर समझ नहीं पा रहे थे ‌कि आखिर अमीषा उनसे क्या बात करना चाह रही हैं। इसलिए वो बिना किसी को बताए चुपचाप पार्टी से चले गए। इसी पार्टी से रणबीर और अमीषा की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। तब दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद से रणबीर अमीषा से दूर ही रहने लगे। हालांकि, इस घटना की कोई रिपोर्ट कहीं भी सामने नहीं आई है।

यहां हमने आपको अमीषा पटेल के लव लाइफ के बारे में बताया। ऐसे में एक्ट्रेस अमीषा पटेल अगर जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करती हैं तो उनके फैंस बहुत खुश होंगे। ध्यान रहे कि अमीषा पटेल को आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 13' में शो की मालकिन के रूप में देखा गया था।

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.