पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी

भोजपुरी सिंगर व एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जो इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते होंगे। तो आज हम आपको ​इनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी

हिंदी और पंजाबी के बाद अब भोजपुरी गानों ने भी लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। भोजपुरी गानों के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। जहां भोजपुरी के चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं अब भोजपुरी के एक्टर-एक्ट्रेस और सिंगर की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है। अब जब बात भोजपुरी की हो और सिंगर व एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम ना आए तो फिर मानो सब-कुछ अधूरा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग होंगे जो इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते होंगे। तो आज हम आपको ​इनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'छलकता हमरो जवनियां' जैसे गानों से अपना लोहा मनवा चुके एक्टर और सिंगर पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में बिहार के आरा जिले में स्थित जोकहरी गांव में हुआ था।

इनके पिता रामाशंकर सिंह किसान थे। सन 2017 में 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इनकी माता गृहणीं हैं। पवन के 2 भाई बहन हैं, जिसमें से बहन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके भाई का नाम माला सिंह है। पवन सिंह ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं हैं, लेकिन संगीत के मामले में किसी से कम नहीं हैं। (ये भी पढ़ें: रवि किशन की लव स्टोरी: 11वीं क्लास में ही एक्टर को हो गया था प्यार, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी)   

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

पवन सिंह ने करियर की शुरुआत 1997 में अपनी पहली एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। पवन सिंह को पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने-पहचानने लगे थे। इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस गाने को न सिर्फ भोजपुरी और भारत के दूसरे इलाकों में बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

इस गाने के बाद पवन सिंह को और तेजी से फिल्में ऑफर हुईं और वो भोजपुरी के बड़े एक्टर्स में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने 'भोजपुरिया दरोगा', 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'जोगीजी धीरे-धीरे', 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा नीलम के आत्महत्या के पीछे की वजह पवन सिंह का अन्य एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप को भी माना जाता है, हालांकि, अभी तक इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है। कहा तो ये भी जाता है कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

रचाई दूसरी शादी 

पवन सिंह ने बाद में मार्च, 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी, फिर घरवालों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई थी। पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

यहां देखें पत्नी ज्योति सिंह की तस्वीरें

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रिलेशन को लेकर आए थे चर्चा में

कहा जाता है कि, अपनी दूसरी शादी के बाद वी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन करीब एक साल रिलेशशिप में रहने के बाद 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि, 'वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।' इसके बाद दोनों में खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए थे, जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा पवन सिंह की अदाकारा उर्वशी चौधरी के साथ भी प्रेम संबंध की खबरें आई थीं, लेकिन यह कभी साबित नहीं हो पाया। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

अब तक का फिल्मी सफर

पवन सिंह अब तक 82 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 150 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी एक्टर एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 'क्रैक फायटर' फिल्म को एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।

फ़िल्म अवार्ड्स

पवन सिंह को दो बार अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 'सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक' का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही उन्हें 2017 में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार मिला है। पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने के आरोप भी लगते रहे हैं। इनका एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा है।

राजनीति में रख चुके हैं कदम

बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल में पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन कर ली, वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने देश के कई स्थानों पर पर बीजेपी के लिए प्रचार किया था।

मौजूदा समय की बात करें तो, पवन सिंह के पास मुंबई में अपना निजी मकान है। पवन सिंह के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता हैं। पवन सिंह स्टेज शो भी करते हैं। एक-एक प्रोग्राम के लिए लाखों रूपए चार्ज करते हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि स्टेज शो में लाखों की भीड़ होती है। इनकी आवाज के पूरी दुनिया में बहुत लोग फैन हैं। 

फिलहाल, पवन सिंह इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: पवन सिंह, ज्योति सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.