धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करते हैं उनके बेटे

आज हम आपको अंबानी परिवार के एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपने अब तक नहीं सुना होगा। जी हां! यहां हम आपको धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की बहन त्रिलोचनाबेन (Trilochana Ben) के बारे कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करते हैं उनके बेटे

दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के परिवार के बारे में वैसे तो हर किसी को पता है, लेकिन धीरूभाई के कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं है। आज हम आपको अंबानी परिवार एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपने अब तक नहीं सुना होगा। जी हां! आज हम आपको धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन (Trilochana Ben) के बारे में बताएंगे। 

यहां जानें धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के बारे में 

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोचनाबेन धीरूभाई अंबानी की बड़ी बहन थीं। हालांकि, त्रिलोचनाबेन की शादी रसिकलाल मेसवानी से हुई थी। रसिकलाल, रिलायंस कंपनी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। रसिकलाल को मुकेश अंबानी अपने पहले बॉस का दर्जा देते रहे हैं। त्रिलोचनाबेन के दो बेटे हैं, निखिल और हितल मेसवानी। दोनों लोग मुकेश अंबानी के दाएं हाथ माने जाते हैं। रसिकलाल मेसवानी मुकेश अंबानी के फूफा लगते थे, इस लिहाज से देखें तो, निखिल और हितल मेसवानी का मुकेश अंबानी के फुफेरे भाई हैं। पिता के बाद निखिल और हितल मेसवानी दोनों मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस की देखरेख कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: इस खूबसूरत मंदिर में आनंद पीरामल ने किया था ईशा अंबानी को प्रपोज, ऐसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी)  

Ambani Family

क्या काम करते हैं त्रिलोचनाबेन के बेटे निखिल मेसवानी?

रसिकलाल और त्रिलोचनाबेन के बेटे निखिल मेसवानी 1986 में रिलायंस में शामिल हुए थे। रिलायंस के संस्थापक निदेशकों में से एक निखिल मेसवानी ने 1997 से 2005 के बीच में कंपनी के रिफाइनरी व्यवसाय को संभाला। इसके अलावा वह कॉरपोरेट अफेयर्स और ग्रुप टैक्सेशन जैसी कई अन्य कॉरपोरेट जिम्मेदारियों को भी देखते थे।

(ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन)  

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रिलायंस को पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाने में निखिल मेसवानी का अहम योगदान रहा है। 1 जुलाई 1988 से वह कंपनी के बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक तौर पर शामिल रहे हैं, जिन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई है। निखिल मेसवानी ने एलीना मेसवानी से शादी की है। निखिल मेसवानी के बेटे का नाम ईशान मेसवानी है, ​जिन्होंने रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा और दुर्गा रहेजा की बेटी गायत्री से शादी कर रहे हैं।

क्या काम करते हैं हितल मेसवानी?

निखिल के छोटे भाई हितल मेसवानी पेट्रोलियम रिफाइनिंग एवं मार्केटिंग संबंधी बिजनेस संभालते हैं। 'हजीरा के वर्ल्ड क्लास पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स' और रिलायंस जामनगर रिफायनरी कॉम्प्लेक्स के कामकाज को भी वह देखते रहे हैं। वह 1990 में रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह से जुड़े थे। हितल मेसवानी अगस्त 1995 से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज जॉइन करने से पहले उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से केमिकल इंजीनियरिंग में बीएससी भी की है। 

(ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी पर वायरल हुईं उनकी शादी की अनदेखी फोटोज, यहां देखिए)  

हितल मेसवानी ने बिजल मेसवानी से शादी की है। इनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे का नाम ​हर्ष मेसवानी है। हर्ष मेसवानी एक म्यूजिशियन हैं। साल 2017 में हर्ष ने ए​क म्यूजिक की किताब लांच की थी, जिसमें नीता अंबानी और अभिनेता अमिताभ बच्चन व जाने-माने तबलावादक जाकिर हुसैन शामिल हुए थे।

तो यहां हमने आपको धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन की फैमिली के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसी ही और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें हमसे। तो आपको ​हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? ​हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.