सलमान खान की प्रेम लीला! जानें कैसे यूलिया वंतूर के साथ जुड़ा एक्टर का नाम और क्या है शादी का प्लान?

रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) का नाम लेते ही सलमान खान (Salman Khan) का नाम अपने आप आ ही जाता है। वजह है कि, दोनों के अफेयर की खबरें कई बार समाने आ चुकी है। तो यहां हम दोनों लोगों के मुलाकात से अब तक की स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सलमान खान की प्रेम लीला! जानें कैसे यूलिया वंतूर के साथ जुड़ा एक्टर का नाम और क्या है शादी का प्लान?

रोमानिया की मॉडल यूलिया वंतूर (Lulia Vanturने 24 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। यूलिया भले ही रोमानिया की हैं लेकिन, अब वह पूरी तरह भारत के रंग में रंग चुकी हैं। यूलिया का नाम लेते ही सलमान खान (Salman Khan) का नाम अपने आप आ ही जाता है। तो आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं। 

सलमान और यूलिया की कैसे हुई दोस्ती? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और यूलिया की पहली मुलाकात साल 2010 में डबलिन में हुई थी। उस वक्त सलमान वहां फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। यूलिया उनसे मिलने सेट्स पर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूलिया उस वक्त म्यूजिशन 'मारियस मोगा' नाम के शख्स को डेट कर रही थीं। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार यूलिया और सलमान की पहली मुलाकात रोमानिया में ही हुई थी। सलमान वहां भाई सोहेल खान की फिल्म के सिलसिले में गए थे। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

Salman Khan Iulia Vantur

बताया जाता है कि पहली ही मुलाकात में ही सलमान और यूलिया के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। मॉडल होने के नाते सलमान ने यूलिया को बॉलीवुड में एंट्री करवाने के लिए कहा। जिसके बाद यूलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही मुंबई आईं। लेकिन, कुछ दिन बाद ही यूलिया का मारियस से ब्रेकअप हो गया। ​मुंबई में कुछ दिन बिताने के बाद यूलिया फिर अपने मुल्क वापस चली गई।

सलमान और यूलिया के बीच अफेयर की खबरें आई सामने

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 में वह फिर से इंडिया आईं। उन्होंने यहां कई फिल्मों के ऑडिशन दिए। इस बीच सलमान खान ने उनके रुकने का इंतजाम अपने पनवेल फार्महाउस पर किया था। इसके बाद यूलिया फिल्म 'ओ तेरी' में सलमान के साथ एक आइटम सॉन्ग में नजर आईं। इसके लिए उन्हें अच्छी-खासी फीस भी मिली थी। माना जाता है कि साथ काम करने के बाद दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गईं। यही नहीं, दोनों पब्लिक में साथ-साथ दिखाई देने लगे। और यही से दोनों के बीच अफेयर की खबरों का बाजार गरम हो गया। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया जब दोनों की शादी की खबरें हेडलाइन्स में थीं। हालांकि, तब सलमान खान ने कहा था कि वह चुपचाप शादी नहीं करेंगे। ऐसा होगा तो सबको बताएंगे। (ये भी पढ़ें: सलमान खान ने गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी पर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा 'भाईजान' ने?)  

शादी के बारे में क्या कहते हैं सलमान? 

सलमान खान ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया कि, ''यह मीडिया में अफवाह उड़ी हुई है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर मैं सगाई करता हूं या शादी भी करता हूं तो मैं इस बारे में खुद इसकी जानकारी दूंगा। मेरे लिए यह गर्व की बात होगी, थोड़े ही मैं चुप रहूंगा। मैं उन स्टार्स की तरह नहीं जो इन बातों को छुपाकर रखे यह सोचकर कि मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। मैं अच्छे से जानता हूं कि पूरी दुनिया मेरे लिए खुश होगी।'' आगे सलमान कहते हैं कि, ''अगर शादी होनी होगी, तो होगी। शायद एक रात में ही मेरी शादी हो जाए। मैं एक दिन उठूं और सोचूं कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे।'' 

Salman khan

शादी के सवाल पर क्या कहती हैं यूलिया?

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान यूलिया ने सलमान खान से शादी के सवाल पर हंसते हुए कहा था कि, ''हे भगवान! यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है। मुझे लगता है कि यह सवाल पूछना बेकार है। दो लोग एक-दूसरे के लिए कैसा महसूस करते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। साथ में समय बिताना ज्यादा जरूरी है, किसी भी और चीज के आगे। मुझे लगता है कि इंसान के साथ खुश रहना ज्यादा जरूरी है, क्वॉलिटी टाइम बिताएं और एक कनेक्शन महसूस करें। इंसान के साथ जीवन बिताना महत्वपूर्ण है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं।'' (ये भी पढ़ें: खुल गई सलमान खान की पोल! यूलिया वंतूर के साथ फार्महाउस में रह रहे हैं भाईजान, देखें वीडियो)  

उन्होंने आगे कहा, मेंरे मॉम डैड भी यही सवाल करते हैं कि तुम शादी कब कर रहे हो। फिर उन्होंने कहा, 'मॉम, आप क्या चाहते हैं कि मैं खुश रहूं या सिर्फ शादी करूं? मुझे लगता है कि किसी के साथ खुश रहना, क्वालिटी टाइम बिताना और संबंध बनाना ज्यादा जरूरी है।

कोरोना काल में सलमान के साथ ही रह रही हैं यूलिया

यूलिया को कई बार सलमान खान के परिवार के साथ भी स्पॉट किया गया है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी दोनों ने अभी खुले तौर पर अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया है। वहीं, कोरोना के काल में वह सलमान खान के साथ उनके पनवेल में स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रही हैं। दोनों की साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

ऐसे में दशकों से फैंस सलमान खान की शादी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि सलमान उनके साथ शादी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने कोई फैसला नहीं लिया है। तो अब देखना होगा कि आखिर दोनों शादी के बंधते हैं या नही? तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमोरे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.