जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में

टेलीविजन अभिनेत्री व सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। आइए एक नजर ड़ालते हैं एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल पर।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक लग्जरी जीती हैं। उनके पास कई शानदार कारें हैं और उनकी नेट वर्थ भी करोड़ों में है।

ajnnat

जन्नत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था। वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'दिल मिल गए', 'काशी- अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा', 'फुलवा', 'भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' शामिल हैं। इतना ही नहीं जन्नत ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'हिचकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रही हैं।

jannat

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से बादशाह तक, इन हस्तियों ने खरीदी हैं रोल्स रॉयस और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें)

1- जन्नत जुबैर की जगुआर XJ

जन्नत जुबैर कारों की शौकीन हैं। उनके पास 'जगुआर एक्सजे' कार है, यह बेहद लग्जरी और महंगी कारों में से एक है। इस कार की कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। 

jannat

2- जन्नत जुबैर की 'ऑडी क्यू7'

जन्नत के पास कई शानदार और महंगी कारें हैं, जिनमें से एक 'ऑडी क्यू7' भी है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस ने ये कार 80 लाख रुपए में खरीदी थी। यह कार 3.0 L V6 इंजन से लैस है।

jannat

3- जन्नत जुबैर की 'फोर्ड एंडेवर' तूफान

जन्नत को कई बार 'फोर्ड एंडेवर' में देखा गया है। यह कार ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह एक शक्तिशाली कार है और निश्चित रूप से ये महंगी कारों में से एक हैं। इसे एक्ट्रेस ने 19- 23 लाख रुपए में खरीदा था।

jannat

जन्नत ज़ुबैर-फैजल खान रिलेशनशिप

जन्नत ज़ुबैर का नाम काफी समय से फैजल खान के साथ जुड़ता रहा है। लोग दोनों के रिश्ते की सच्चाई जानने के बारे में एक्साइटेड हैं। हालांकि, कई बार जन्नत को कहते हुए सुना गया है कि वह इस समय किसी को डेट नहीं कर रही हैं और वह सिंगल हैं।

jannat

फैंस जन्नत और फैजल को साथ में देखने को काफी उत्साहित रहते हैं। दोनों का फैनबेस बहुत तगड़ा है। जब दोनों ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भाग लिया था, तब उनके रिश्ते की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में जन्नत जुबैर ने फैजल के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के बारे में बात की थी और कहा था, "फैजल के साथ दोस्ती सह-अभिनेताओं के रूप में शुरू हुई थी और बाद में हम फैमिली फ्रेंड्स बन गए। वह मेरे पूरे परिवार के करीब रहे हैं, इसलिए मुझे खुशी है कि वह इस शो का हिस्सा हैं।"

jannat

जन्नत जुबैर की नेट वर्थ

जन्नत ज़ुबैर एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। अब तक जन्नत की कुल संपत्ति लगभग 7.12 करोड़ रुपए है।

ajnnat

(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)

फिलहाल, जन्नत जुबैर आपको कैसी लगती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.