नीता अंबानी की समधन मोना मेहता को जानते हैं आप? जानें क्या करती हैं बहू श्लोका मेहता की मां

यहां हम बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की समधन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं है कि क्या करती हैं इनकी समधन।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीता अंबानी की समधन मोना मेहता को जानते हैं आप? जानें क्या करती हैं बहू श्लोका मेहता की मां

दुनिया के टाॅप बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के फैमिली मेंबर्स अक्सर अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते हैं। मुकेश के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) भी अपने फैशन सेंस के चलते चर्चा में रहती हैं। कहा जाता है कि श्लोका तो अपनी मां मोना मेहता की ही परछाई हैं। तो आइए आज हम आपको मुकेश और नीता अंबानी की समधन मोना मेहता के बारे में बताते हैं।

Mukesh Ambani

(ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच है अटूट प्यार, 'भाभी-ननद' की ये अनदेखी फोटो हैं गवाह)

पहले ये जान लीजिए कि, श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी 'रोजी ब्लू' के मालिक हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मालूम हो, अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में श्लोका डायरेक्टर हैं। वैसे, इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि श्लोका मेहता 'कनेक्ट फॉर' नामक एक कंपनी की संस्थापिका भी हैं, जिसके जरिए वह एनजीओ को सहयोग करती हैं। अब वो अंबानी परिवार की बहू बन चुकी हैं। यहां भी वो बिजनेस में अपने पति आकाश का हाथ बंटाती हैं।

shloka mehta

अब आइए आपको बताते हैं मोना मेहता के बारे में। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोना मेहता लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। मोना मेहता पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं और रोजी ब्लू इंडिया कंपनी की को-फाउंडर हैं। साथ ही, वो कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सूची में भी शामिल हैं। अपने कारोबार के साथ ही मोना एक अच्छी गृहणी भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रसेल मेहता की नेटवर्थ करीब 1700 करोड़ रुपये है। श्लोका के अंबानी परिवार की बहू बनने से पहले मोना को बेहद कम लोग जानते थे। हालांकि, श्लोका मेहता कई इंवेट्स में अपनी मां के साथ नजर आ चुकी हैं। वहीं, मोना मेहता भी समधन नीता अंबानी के साथ कई खास मौकों पर देखी जाती हैं।

Shloka Mehta Mother

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मोना और रसेल मेहता तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें श्लोका मेहता सबसे छोटी हैं। उनके बेटे विराज मेहता भी बिजनेस से जुड़े हैं और उनकी शादी निशा सेठ से हुई है। वहीं, मोना की बड़ी बेटी दिया मेहता की शादी साल 2017 में 'McDonald' की फ्रेंचाइजी चलाने वाले अमित जटिया के बेटे आयुष जटिया से हुई है। मोना अपनी फैमिली लाइफ में बेहद खुश हैं। 

(ये भी पढ़ें: श्लोका मेहता की खूबसूरती को अबू जानी-संदीप खोलसा के लहंगे ने लगाए चार चांद, सामने आई अनदेखी तस्वीर)

Shloka Mehta Family

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी

आइए अब आपको मुकेश और नीता अंबानी के बेटे-बहू आकाश और श्लोका की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। आकाश और श्लोका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं, लेकिन पहले दोनों सिर्फ और सिर्फ अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। ऐसे में श्लोका और आकाश साथ ही बड़े हुए। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे। दोनों ने साल 2009 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जब दोनों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन, इसके बाद वो वक्त भी आया जब दोनों को मुंबई छोड़ एक-दूसरे से जुदा होना पड़ा। 

Akash Ambani and Shloka Mehta

दरअसल, श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गई थीं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन करने चले गए थे। इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। व्यस्त होने के बाद भी दोनों की फिर से मुलाकातें शुरू हुईं।

इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को दूसरे मुकाम पर ले जाने का मन बनाया और इसी क्रम में आकाश ने साल 2018 में श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया। जब आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया तो उन्होंने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों के लिए उनके परिवारों ने ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था। और फिर वो दिन भी आ गया जब 9 मार्च 2019 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

(ये भी पढ़ें: आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता संग स्कूल की फोटो आई सामने, अभी भी वैसे ही दिखता है कपल)

अंबानी फैमिली के राजकुमार का हो चुका है जन्म

ध्यान रहे कि, शादी के करीब एक साल बाद श्लोका ने 10 दिसंबर 2020 को एक छोटे से 'राजकुमार' को जन्म दिया था। जन्म के बाद अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करके ‘जूनियर अंबानी’ के नाम का खुलासा किया था। आकाश और श्लोका ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

अंबानी परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। इसके मुताबिक, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।’ वहीं, फोटो के जरिए जारी किए गए इस स्टेटमेंट में अंबानी और मेहता फैमिली के सभी सदस्यों का नाम लिखा हुआ था।

फिलहाल, यहां हमने आपको मुकेश अंबानी की समधन के बारे में बताया है। ऐसे ही रोचक जानकारी लेने के लिए और बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.