सुब्रत रॉय की लव लाइफ: जब 'सहारा' को गिरवी रखने पड़ गए थे पत्नी के गहने, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

देश के बहुचर्चित बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इनके व्यापार के बारे में तो हर कोई जानता होगा, लेकिन इनकी लाइफ के बारे में हर कोई नहीं जानता। तो आज यहां हम आपको इनकी निजी जिंदगी के हर पहलू से रूबरू करवाएंगे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुब्रत रॉय की लव लाइफ: जब 'सहारा' को गिरवी रखने पड़ गए थे पत्नी के गहने, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

देश के बहुचर्चित और धनी बिजनेसमैन में से एक, सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनके नाम का डंका बजता है। 'सहारा श्री' के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय ने विश्व भर में अपनी आलीशान संपत्तियां बनाई हैं। इनके व्यापार के बारे में तो हर कोई जानता होगा, लेकिन शायद ही ​कोई ऐसा होगा जिसको इनकी लव लाइफ की जानकारी होगी। तो आज यहां हम आपको इनकी निजी जिंदगी के हर पहलू से रूबरू करवाएंगे। 

10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले में पैदा हुए सुब्रत रॉय के पिता का नाम सुधीर चंद्र रॉय और माता का नाम छवि रॉय था। इन्होंने अपनी स्‍कूली पढ़ाई कलकत्ता के होली चाइल्‍ड स्‍कूल से की। इसके बाद गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट, गोरखपुर से सुब्रत रॉय ने मकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। छात्र जीवन में भी सुब्रत रॉय का मन पढ़ने से ज्यादा बिजनेस औऱ अन्य बातों में लगता था, लिहाजा 1976 में सहारा ने एक छोटी सी कंपनी में काम करना शुरू किया और दो वर्ष बाद 1978 में गोरखपुर में ही अपना खुद का ऑफिस खोल लिया।  इस बिजनेस को उन्होंने  2 हजार रुपए की सेविंग और एक स्‍कूटर के साथ शुरू किया और महज 20 से 22 सालों में ही अपने बिजनेस को विशाल 'सहारा परिवार' बना दिया। मौजूदा समय में सुब्रत रॉय अरबों की संपत्ति के मालिक ​हैं। (ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी पर वायरल हुईं उनकी शादी की अनदेखी फोटोज, यहां देखिए)  

जब यूनिवर्सिटी टॉपर पर आया दिल 

पढ़ने-लिखने में कमजोर रहे सुब्रत रॉय ने यूनिवर्सिटी टॉपर रही स्वप्ना रॉय (Swapna Roy) से प्रेम विवाह किया है। दोनों की मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जब सुब्रत का दिल स्वप्ना पर आया था तो अपनी बात का उन्होंने इजहार भी कर दिया। जिसके बाद स्वप्ना की हामी होते ही दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय तक सुब्रत अपने बिजनेस को लेकर काफी संघर्ष कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले दोनों ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का अफेयर करीब छह साल तक चला था। स्वप्ना रॉय ने ही सुब्रत राय की अंग्रेजी सुधारने में भी मदद की है। खुद सुब्रत रॉय ने ही इस बात को स्वीकारा है। (ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करते हैं उनके पोते)   

जब गिरवी रखने पड़ गए थे पत्नी के गहने

सुब्रत रॉय के शुरुआती करियर में एक वक्त ऐसा आया था जब उन्हें अपनी पत्नी के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए थे। ये बातें सुब्रत रॉय ने खुद सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous With Simi Garewal में बताई थी। सहारा प्रमुख ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, उनसे वो बात कभी नहीं भूली जाती कि, 'उन्हें स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े थे।' शो में ही उन्होंने कहा था कि, 'उस बात को भुलाने और पश्चाताप करने के लिए सुब्रत रॉय अपनी पत्नी के हर एक जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारा सोना और गहने उपहार स्वरूप देते हैं।' सहारा अब तक अपने पत्नी को बहुत सारे गहने दे चुके हैं। शो में इस पर बात करते हुए सुब्रत राय ने कहा था कि, ''आज उनके पास इतने गहने हो गए हैं कि वह खुद मुझे मना करने लगी है कि अब ये सब देना बंद करो।''

ईश्वर में रखते हैं विश्वास

सुब्रत रॉय बचपन से ही ईश्वर और किस्मत में गहरी आस्था रखते हैं। सुब्रत रॉय का मानना है कि उनके पास जो भी वह सब ईश्वर की कृपा से ही है। (ये भी पढ़ें: किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं धीरूभाई अंबानी की बेटी 'दीप्ति', कुछ ऐसी है इनकी लव स्टोरी)   

मिले चुके हैं ये अवॉर्ड

सुब्रत रॉय ने साल 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्‍ट लंदन से डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्‍त की। इसके साथ उन्होंने बिजनेस आइकन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2011, टीवी आइकन ऑफ द ईयर 2007, ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2002, बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2002, रोटरी इंटरनेशनल कर्मवीर अवॉर्ड 1995 जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इतना ही नहीं वह 2003 से लगातार इंडिया टुडे की 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में रहे हैं।

किताबें लिखने के भी हैं शौकीन

सुब्रत रॉय सहारा किताबें लिखने का शौक रखते हैं। इन्होंने अब तक करीब 4 किताबें लिखी हैं। जिनका नाम 'शांति सुख संतुष्टि', 'मान सम्‍मान आत्‍मसम्‍मान', 'लाइफ मंत्रा' और 'थिंक विद मी' है। (ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की बेटियों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें कहां हुई है इनकी शादी)  

जब बेटे की शादी में शामिल हुए देश-दुनिया के फेमस लोग

सुब्रत रॉय और स्वप्ना के दो बेटे हैं- सुशांतो औऱ सीमांते। दोनों पिता के कारोबार से ही जुड़े हुए हैं। सुब्रत ने साल 2004 में अपने दोनों बेटों की शादी एक ही दिन कराई थी। 2004 में सुब्रत रॉय के बेटों की शादी बेहद शाही अंदाज में हुई थीं और इस इवेंट में 10,000 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी समारोह में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेट स्टार्स और देश-दुनिया के तमाम बड़े लोग सुब्रत रॉय के लखनऊ वाले घर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल हुए थे। कहा जाता है कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से सुब्रत रॉय की बहुत अच्छी दोस्ती है, जोकि कई बार जगजाहिर भी हो चुकी है।

सहारा के पास है 'अपार संपत्ति'

सुब्रत रॉय 'सहारा' की निजी जिंदगी बेहद लग्जरी रही है। एक समय पर उनके पास तमाम प्राइवेट जेट्स और हेलिकॉप्टर थे। यही नहीं सहारा का बंगला वा़इट हाउस की तर्ज पर तैयार किया गया था। करीब दो दशकों तक भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोन्सर्ड रही सहारा समूह की संपत्ति एक समय में 11 अरब डॉलर से भी ज्यादा की थी। फाइनेंस, हाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, और मीडिया हाउस से लेकर एविएशन तक के क्षेत्र में सहारा का अपना जलवा था। यही नहीं बीबीसी की 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी उनका मालिकाना हक था। यही नहीं भारतीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने से लेकर फॉर्म्युला वन रेसिंग टीम के भी वह मालिक थे।

सहारा प्रमुख का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलीशान महल है। यही नहीं लखनऊ में ही इनकी करोड़ों की संपत्ति है। रिपोर्ट की मानें तो इनके पास रोल्स रॉयस, बेनटली और बीएमडब्लू जैसी महंगी कारों का भंडार है।

वैसे, सुब्रत रॉय निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए न लौटाने के मामले में जेल की सजा भी काट चुके हैं।

फिलहाल, आपको हमारी से स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.