कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार? जिस पर आ गया 'नागिन' फेम एक्ट्रेस का दिल

यहां हम आपको बिजनेसमैन सूरज नांबियार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार? जिस पर आ गया 'नागिन' फेम एक्ट्रेस का दिल

करीब तीन सालों तक अपने रिश्ते को छुपाए रखने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और एक साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में मौनी को देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

Mouni Roy Wedding Photo With Suraj

मौनी रॉय ने हमेशा अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखने में यकीन रखा है। उनकी और सूरज नांबियार के रिश्ते की खबर साल 2019 से सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों को एक-दूसरे के साथ कई बार स्पॉट भी किया गया और मौनी को अक्सर दुबई की यात्रा करते हुए भी देखा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा सूरज संग अपने रिश्ते से इनकार किया था।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)

Mouni Roy with husband Suraj Nambiar

हालांकि, अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। मौनी और सूरज दो रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। उनकी साउथ इंडियन वेडिंग 27 जनवरी 2022 को संपन्न हो गई है और शादी की तस्वीरों में दोनों साउथ इंडियन लुक में काफी प्यारे लग रहे हैं। खैर, यहां हम आपको मौनी रॉय के प्यार सूरज नांबियार के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mouni Roy with husband Suraj Nambiar

कौन हैं सूरज नांबियार?

Suraj Nambiar

कर्नाटक के बैंगलोर में एक जैन परिवार में जन्मे सूरज नांबियार एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और दुबई में रहते हैं। सूरज ने आर वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। नांबियार ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इनवेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट की भी डिग्री हासिल की। वर्तमान समय में वह ‘चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन’ के सदस्य और UAE स्थित ‘कैपिटल मार्केट्स’ के निदेशक प्रमुख हैं।

Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने)

रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। साल 2019 की न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने मौनी एक क्लब में पहुंची थीं, जहां एक स्ट्रेंजर के तौर पर दोनों मिले थे। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे के लिए कनेक्शन फील होने लगा था और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

Mouni Roy With Suraj Nambiar

मौनी रॉय ने सूरज संग अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन एक्ट्रेस ने 27 जनवरी 2022 को मिड-नाइट में सूरज संग एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं और मौनी ने सूरज को गले लगाया हुआ है। रेड आउटफिट में जहां मौनी के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा है, वहीं व्हाइट कुर्ते में सूरज हैंडसम लग रहे हैं।

Mouni Roy With Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मंगेतर सूरज संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर किया डांस, टैसल्ड लहंगे ने जीता दिल)

फिलहाल, आपको सूरज के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.