नीता अंबानी से श्लोका मेहता तक, अंबानी फैमिली की महिलाओं के बेहद महंगे वेडिंग लुक

यहां हम अंबानी फैमिली की महिलाओं के वेडिंग लुक के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीता अंबानी से श्लोका मेहता तक, अंबानी फैमिली की महिलाओं के बेहद महंगे वेडिंग लुक

अंबानी खानदान के बारे में कौन नहीं जानता। इतिहास की शुरुआत 'धीरजलाल हीराचंद अंबानी' के साथ हुई थी, जिन्हें धीरूभाई अंबानी के नाम से जाना जाता है। धीरूभाई अंबानी ने पूरी बिज़नेस की दुनिया ही बदल डाली, जिसका असर आज देखने को मिलता है। भले ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटी बिजनेस फर्म में काम करके की थी, लेकिन बाद में उन्होंने ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ बनाकर अपना साम्राज्य खड़ा किया। अब इस कारोबार को उनके बच्चों ने हाथ में ले लिया है।  

Ambanis

यह साल 1955 था, जब धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन शादी के बंधन में बंधे थे और फिर अपने परिवार में दो बेटी (दीप्ति सलगांवकर-नीना कोठारी) और दो बटों (अनिल अंबानी-मुकेश अंबानी) का स्वागत किया। जहां पुरुषों ने कारोबार संभाला, वहीं अंबानी परिवार की महिलाएं अपने पति, पिता, भाइयों और बेटों के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अंबानी फैमिली की लेडीज अपने फैशन सेंस के लिए पूरे देश भर में फेमस हैं। उनकी ड्रेसेस को देखकर हर कोई शॉक्ड रह जाता है, क्योंकि वो बहुत खूबसूरत होती हैं।

1 . कोकिलाबेन अंबानी का वेडिंग लुक

Kokilaben Ambani

धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन को धीरूभाई के निधन के बाद परिवार की मुख्य ताकत के रूप में जाना जाता है। वह एक बहुत ही साधारण गुजराती परिवार से आती हैं और धीरूभाई अंबानी के साथ उनकी मैरिड लाइफ अच्छी रही है। हालांकि, इन वर्षों में वह एक फैशनिस्टा बन गई हैं। आकर्षक ‘फेंडी’ से लेकर 'लुई वुइटन' की आर्म कैंडीज तक, कोकिलाबेन के पास कई महंगे बैग्स और आउटफिट्स हैं। हालांकि, हम उनकी शादी के दिन की तस्वीर नहीं पा सके, लेकिन शादी के बाद की कुछ तस्वीरों ने उनका फैशन सेंस दिखाया। वह पल्लू को पिन करती हैं और अपनी साड़ी को पूरी बाजू के ब्लाउज, सुंदर नेकपीस, खुले बाल और बिंदी के साथ जोड़ती हैं।

2. नीता अंबानी का वेडिंग लुक

Nita Ambani

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने बहू होने के अलावा फैमिली बिज़नेस में भी अपना नाम बनाया है। बात करें नीता और मुकेश अंबानी की शादी की तस्वीरों की, तो नीता को लाल रंग की बंधनी प्रिंटेड साड़ी पहने देखा जा सकता है, जिसमें एक चिकना कढ़ाई वाला हेमलाइन है, जिसे उन्होंने सोने के आभूषणों के साथ जोड़ा था। इसमें एक नेकपीस, मोतियों से जड़ा हुआ हार, मैचिंग इयररिंग्स, एक मांग टीका, एक नथनी और हाथ फूल शामिल थे। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था, लेकिन काफी मनमोहक लग रही थीं।

Mukesh Ambani

3. टीना अंबानी का वेडिंग लुक

Tina Ambani

बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम ने धीरूभाई अंबानी के दूसरे बेटे अनिल अंबानी के साथ शादी की है और तब से वह एक सुखी वैवाहिक जीवन जी रही हैं। शादी के लिए टीना अंबानी ने लाल और सुनहरे रंग की बंधनी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने सफेद ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने भारी सोने के गहनों का विकल्प चुना था, जिसमें दो नेकपीस, मैचिंग झुमका, मांग टीका और चूड़ियां शामिल थीं। वह अंबानी घराने की सबसे फैशनेबल महिलाओं में से एक हैं।

4. ईशा अंबानी का वेडिंग लुक

isha ambani

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने आनंद पीरामल से शादी की है। ईशा ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक खूबसूरत सा ऑफ-व्हाइट और शैंपेन कलर का लहंगा चोली पहना था। उनके लहंगे में 16-पैनल वाली जालीदार कढ़ाई थी और दुपट्टे के रूप में ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की शादी की बंधनी साड़ी को शामिल किया था। ईशा ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढें :धीरूभाई अंबानी के भाईयों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करता है उनका परिवार?)

Isha Ambani

5. श्लोका मेहता का वेडिंग लुक

Shloka Mehta

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से शादी की है और उनकी शादी का जश्न एक पर्व की तरह सेलिब्रेट किया था, जिसे हम आज भी याद करते हैं। एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाला कपल अब अपने पहले बेटे के माता-पिता हैं, जिनका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। हालांकि, अपनी शादी के दिन श्लोका ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से जटिल कढ़ाई वाले डिजाइनों में से लाल लहंगा पहना था, जिसमें वो एक शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हैवी पोल्की ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें चोकर नेकपीस, ब्रॉड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी, नथ, लाल चूड़ा और हाथ फूल शामिल थे।

Shloka

6. कृशा शाह का वेडिंग लुक

Krisha Shah

टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपने 'जीवन के प्यार' कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। अनामिका खन्ना के कलेक्शन में कृशा बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड रेड और गोल्डन कलर का लहंगा चोली पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल और ट्रेंडी रखा था। कृशा ने अपने लुक को दो डायमंड और पन्ना जड़े नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और लाल चूड़ा के साथ पूरा किया था। उनकी सुंदर चांदी के कलीरों ने सभी को हैरत में डाल दिया था। 

(ये भी पढ़ें : जब धीरूभाई अंबानी नौकरी करने गए थे बड़े भाई रमणिक के पास, पढ़ें इनकी संघर्ष की कहानी)

7. इशिता सालगांवकर का वेडिंग लुक

Ishita Salgaonkar

मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की बहन दीप्ति अंबानी ने दत्तराज सालगांवकर से शादी की थी। उनकी बेटी  इशिता सालगांवकर ने अपने पहले पति नीशल मोदी से तलाक लेने के बाद दूसरी बार अतुल्य मित्तल से शादी की है। हालांकि, इशिता अपनी शादी के दिन बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने ज़री और मोतियों से सजा गुलाबी रंग का लहंगा चोली पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक और एलिगेंट डायमंड ज्वेलरी से पूरा किया था।

Radhika

(ये भी पढ़ें : नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

तो ये हैं अंबानी फैमिली की लेडीज, जो अपनी शादी के दिन बेहद आकर्षक लग रही थीं। अब जल्द ही राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हमें भी इसका बेसब्री से इंतज़ार है। तो आपको इनमें से किसका वेडिंग लुक अच्छा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट : इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.