भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप

दिग्गज गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने एक इंटरव्यू में अपने पति और सिंगर लता मंगेशकर के अफेयर के बारे में बात की थी और उन पर बेडरूम शेयर करने का भी आरोप लगाया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप

यह 8 सितंबर 1926 की बात है, जब भारत के समृद्ध इतिहास के सबसे महान गायकों में से एक का जन्म हुआ था। असमिया गायक ‘सुधा कंथो’ के नाम से मशहूर भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) ने भारतीय संगीत में अपने योगदान से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके कुछ काफी प्रसिद्ध गीत ‘बिस्तिरनो पारोरे’, ‘मोई एति जजबोर’, ‘गंगा मोर मां’, ‘बिमुर्तो मुर निक्सती जेन’ हैं। अपने शानदार म्यूजिक करियर में भूपेन हजारिका को ‘पद्म श्री’, ‘पद्म भूषण’, ‘भारत रत्न’ और ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार जैसे कई अवार्ड मिले और यह लिस्ट आगे भी बढ़ती गई।

Bhupen

हालांकि, करियर के अलावा अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे मे बात करें तो, आज भी हर कोई उनकी प्राइवेट लाइफ से रुबरू नहीं है। अपने प्यार को पाने और अमेरिका में उससे शादी करने से लेकर भारत आने के बाद अपनी पत्नी से अलग होने तक, भूपेन की अपनी पत्नी प्रियंवदा पटेल के साथ लव स्टोरी बहुत ही खास थी। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनके जीवन में प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कथित रूप से शामिल होना था।

(ये भी पढ़ें:Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)

लता मंगेशकर का भूपेन हज़ारिका के साथ अफेयर

Lata Mangeshkar

उनकी मृत्यु के लगभग एक वर्ष बाद नवंबर 2012 में दिवंगत महान गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसने सब कुछ बदल दिया था। समाचार चैनलों से लेकर अखबारों तक, हर कोई इस बारे में बात कर रहा था कि भूपेन की पत्नी ने उनके और प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर के बारे में यह क्या शेयर कर दिया।

Lata Mangeshkar

एक असमिया टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में प्रियंवदा ने उन चीजों के बारे में बात की थी, जिन्होंने भूपेन के साथ उनकी शादी के रिश्ते को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसी का जवाब देते हुए, उन्होंने अपने अलग हुए पति की प्राइवेट लाइफ के बारे में मीडिया के सामने एक राज का खुलासा किया था।

Bhupen Hazarika

बातचीत में आगे बढ़ते हुए प्रियंवदा पटेल को अपने अलग हुए पति भूपेन हजारिका के लता मंगेशकर के साथ अफेयर के बारे में कुछ बताने के लिए कहा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने भूपेन के साथ अपनी बातचीत को याद किया, जब उन्होंने उनसे कहा था कि 'भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में यदि कोई व्यक्ति सफल होना चाहता है, तो उसके गीतों को देश की महान गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया जाना चाहिए।' प्रियंवदा के लिए अपने पति के इस तरह के बयान को पचा पाना काफी मुश्किल था। हालांकि, उन्होंने समझाया था कि भूपेन पर से उनका विश्वास उठने का ये एकमात्र कारण नहीं था।

Priyamvada Patel

भूपेन हजारिका द्वारा प्रियंवदा पटेल को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की स्थिति के बारे में यह बयान दिए जाने के बाद, प्रियंवदा ने उनसे पूछा था कि ‘वे (भूपेन-लता) पूरी रात एक कमरे के अंदर एक साथ क्यों थे?' यह बताते हुए प्रियंवदा ने स्वीकार किया था कि भूपेन के जवाब ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। हजारिका ने प्रियंवदा से कहा था कि ‘कभी-कभी कमरा शेयर करना जरूरी होता है।' प्रियंवदा ने कहा था, "लता उनके पीछे पागल थीं। उन्होंने (हजारिका) एक दिन मुझसे कहा, 'देखो प्रियम, भारत में अगर कोई संगीतकार उठना चाहता है, तो उसके गाने लता मंगेशकर द्वारा गाए जाने चाहिए।' बाद में जब मैंने उनसे पूछा कि किसी महिला के साथ रात भर एक कमरे में रहना क्यों जरूरी है? तो, उन्होंने कहा था कि 'केतियाबा कोरिबो लागे'(कभी-कभी आपको ऐसा करना पड़ता है)।"

प्रियंवदा के इस आरोप पर महान गायिका लता मंगेशकर ने क्या प्रतिक्रिया दी थी?

Lata Mangeshkar

(ये भी पढ़ें: जब लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और बच्चे पैदा न करने के अपने फैसले के बारे में की थी बात)

प्रियंवदा पटेल का इंटरव्यू सार्वजनिक होने के बाद लता मंगेशकर के फैंस ने अपनी पसंदीदा सिंगर के बारे में प्रियंवदा के आरोपों के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया था। वहीं लता मंगेशकर ने भी कहा था कि वह प्रियंवदा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी और उनका कहना था कि वह प्रतिष्ठित गायक भूपेन हजारिका के साथ किसी भी रिश्ते में नहीं थीं। मीडिया से बातचीत में लता मंगेशकर ने कहा था कि, उन्हें नहीं पता कि प्रियंवदा क्यों सार्वजनिक रूप से उनकी (लता) छवि ख़राब करना चाहती हैं। लता मंगेशकर ने कहा था, "मैं इस बात से काफी हैरान हूं कि लोग कितनी दूर तक सोच सकते हैं। मैं इस महिला से अपने जीवन में केवल एक बार मिली हूं। मुझे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रही हैं। मैं निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई करने जा रही हूं।"

भूपेन हज़ारिका और प्रियंवदा पटेल की लव स्टोरी-शादी और बच्चे

Bhupen Hazarika

महान गायक भूपेन हजारिका प्रियंवदा से पहली बार मिले थे, जब उन्होंने 'कोलंबिया विश्वविद्यालय' का दौरा किया था। जब सिंगर वहां परफॉर्म करने गए थे, तब प्रियंवदा वहां पढ़ रही थीं। हालांकि, पहली बार देखने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ बातचीत की और तुरंत एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद भूपेन और प्रियंवदा ने शादी करने का फैसला किया था और साल 1950 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अपने सुखी वैवाहिक जीवन के दो साल बाद प्रियंवदा हजारिका और भूपेन हजारिका ने एक बच्चे का स्वागत किया था, जिसे उन्होंने प्यार से तेज हजारिका नाम दिया है।

Bhupen Hazarika

हालांकि, भारत लौटकर भूपेन हजारिका ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत संघर्ष किया था और उस समय आर्थिक तंगी के कारण उनकी मैरिड लाइफ में दरारें आने लगी थीं। बहुत जल्द ही प्रियंवदा पटेल ने उन्हें छोड़ दिया था और अपने बेटे तेज को भी वह अपने साथ ले गई थीं। कई वर्ष बीत जाने के बाद भूपेन हजारिका म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉपुलर होने लगे थे और फिर उनका अवार्ड्स और फैंस से भरा एक शानदार करियर रहा।

Priyamvada Patel

 5 नवंबर 2011 को भूपेन हजारिका की 86 वर्ष की आयु में शरीर के कई अंग ख़राब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। हालांकि, कुछ वर्षों के बाद 15 जुलाई 2015 के दिन हार्ट अटैक के कारण प्रियंवदा पटेल का भी निधन हो गया था। वहीं उनके जीवन में चर्चा का विषय बनी रहीं महान गायिका लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Lata Mangeshkar

(ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने 'भारत रत्न' जीतने के बाद नहीं मनाया था जश्न, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने बताई वजह)

तो यह था महान गायिका लता मंगेशकर के जीवन का वो विवाद, जिसने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट कर जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.