रणवीर-दीपिका से ऐश्वर्या-अभिषेक तक, इन सेलेब कपल्स के अलगाव की खबर ने बटोरी सुर्खियां

हाल ही में, ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के टॉप कपल्स के अलगाव की अफवाहों के बारे में, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

रणवीर-दीपिका से ऐश्वर्या-अभिषेक तक, इन सेलेब कपल्स के अलगाव की खबर ने बटोरी सुर्खियां

बी-टाउन के गलियारों से हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थीं कि स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन आज यह कपल एक-दूसरे के साथ खुशी से रह रहा है, आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन कपल्स के अलगाव की अफवाहों के बारे में, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। हालांकि, समय के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया था।

Deepika

1. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 

Ranveer Singh

ऐसा कहा जा रहा था कि बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रणवीर और दीपिका की लाइफ में परेशानी की जोरदार चर्चा थी, लेकिन सब कुछ ठीक नहीं होने की अफवाहों के बीच रणवीर से दीपिका के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें 10 साल हो गए हैं। वे एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और उनके बीच सब कुछ एकदम सही है।

(ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान ने साथ रहने के लिए तीन बार की थी शादी)

2. शाहरुख खान और गौरी खान

SRK

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब बॉलीवुड कपल्स के सेपरेशन की अफवाहों ने सबका ध्यान खींचा है। कुछ समय पहले बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी डियर वाइफ गौरी खान के एक-दूसरे से अलग होने की भी जोरदार चर्चा थी, लेकिन उन्हें देखिए, वे पहले से अब कहीं ज्यादा मजबूत और लविंग कपल हैं।

3. जब शाहिद कपूर ने मजाक में कहा था, 'मीरा राजपूत, उन्हें तलाक देना चाहती हैं'

mira

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक बार मजाक में कहा था कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनके कैरेक्टर के कारण उन्हें तलाक देना चाहती थीं। उस वक्त शाहिद का यह मजाक उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया था, क्योंकि इसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा कर दी थी।

4. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हो रहे थे अलग!

ranbir

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलगाव की खबरें नेटिजंस ने तब बनाई थीं, जब आरके ने अपनी पत्नी आलिया को 'दाल-चावल' कहा था, जिसमें उनकी पॉपुलर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उनके डॉयलाग का जिक्र था। फैंस और नेटिजंस चाहते थे कि आलिया, रणबीर से ब्रेकअप कर लें, लेकिन यह जोड़ी अब भी बरकरार है। 5 साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी और अब जल्द ही कपल अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाला है।

(ये भी पढ़ें:कपूर खानदान के बेटे और उनकी बीवियां, जिनके बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप)

5. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह 

Aishwarya Rai

एक वक्त पर देश की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और एक्टर अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्टर ने इन झूठी अफवाहों का काफी करारा जवाब दिया था, उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "ठीक है..तो मेरा तलाक हो रहा है। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दूसरी शादी भी कब कर रहा हूं? धन्यवाद! #बेवकूफ।" 

(ये भी पढ़ें:बिग बी के इन फैमिली मेंबर्स को नहीं जानते होंगे आप! बुआ से लेकर दादा-दादी तक जानें सबके बारे में)

कई बार बॉलीवुड कपल्स ऐसी अफवाहों से घिरते नजर आते रहते हैं, लेकिन उन्हें इनका करारा जवाब देना भी काफी अच्छे से आता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.