शाहरुख से जुड़े अनसुने राज: पत्रकार को धमकी देने से चांद पर जमीन तक, जानें एक्टर के बारे में सबकुछ

बॉलीवुड के 'बादशाह' के रूप में एक्टर शाहरुख खान को 56 वर्ष हो गए। यहां हम आपको इस डिंपल वाले स्टनिंग एक्टर के बारे में कुछ ऐसे अनसुने फैक्ट्स बताएंगे, जिनके बारे में आप अभी तक नहीं जानते होंगे।

img

By Kanika Singh Last Updated:

शाहरुख से जुड़े अनसुने राज: पत्रकार को धमकी देने से चांद पर जमीन तक, जानें एक्टर के बारे में सबकुछ

अगर शान से उम्र बढ़नी एक कला होती, तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) निश्चित रूप से इसके उस्ताद होते। चाहे उनकी उम्र कोई भी हो, किंग खान अभी भी अपनी मंद मुस्कान से हमारा दिल जीतने की क्षमता रखते हैं। हालांकि बॉलीवुड में आज कई यंग और हैंडसम एक्टर्स हैं, लेकिन शाहरुख अभी भी हर उम्र की अनगिनत लड़कियों के क्रश हैं। अभिनेता को बॉलीवुड में 'रोमांस किंग' के नाम से जाना जाता है।

Shah Rukh Khan and Gauri Khan

समय के साथ और भी जवान हो रहे इस हीरो का क्रेज ऐसा है कि, लोग आज भी शाहरुख के जन्मदिन को किसी अन्य फेस्टिवल की तरह मनाते हैं। शाहरुख खान की फैंटेसी दिन-प्रतिदिन और बड़ी होती जा रही है। उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में याद करते हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था और फिर भी उन्होंने काफी नाम कमाया है। इस आर्टिकल में हम आपको शाहरुख की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनसुने फैक्ट्स से रूबरू कराएंगे, जिनके बारे में आप अभी तक नहीं जानते होंगे।

1. शाहरुख खान का असली नाम 'शाहरुख' नहीं था

Shahrukh khan

2 नवंबर 1965 को शाहरुख का जन्म दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। SRK के पिता मीर ताज 1948 में भारत के विभाजन के बाद दिल्ली चले आए थे और 1959 में लतीफ़ फातिमा से शादी कर ली थी। 1965 में SRK के जन्म के बाद उनकी नानी ने उनका नाम अब्दुल राशिद खान रखा था। शाहरुख ने अपने जीवन के पहले पांच साल मैंगलोर में अपने नाना-नानी के साथ बिताए। हालांकि, एक जब वह दिल्ली में अपने माता-पिता के पास वापस लौटे, तो उन्होंने अपना नाम बदलकर शाहरुख खान रख लिया था।

2. शाहरुख खान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से रखते हैं ताल्लुक

आज शाहरुख खान ने इतनी मेहनत की है कि, उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान उनके नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, ऐसे बहुत से लोग हैं, जो उनके परिवार के बारे में नहीं जानते हैं, जहां से शाहरुख खान ताल्लुक रखते हैं। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनरल शाह नवाज खान के पोते हैं। शाहरुख के दादा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अधीन भारतीय राष्ट्रीय सेना के मेजर जनरल थे। इतना ही नहीं, उनके पिता मीर ताज भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो विभाजन के समय पाकिस्तान से दिल्ली चले आए थे। अपने पेशेवर करियर में उत्कृष्टता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र से नवाजा था।

3. टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की

शाहरुख खान को ज्यादातर 1992 की फिल्म 'दीवाना' में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि, उन्हें अपना पहला ब्रेक टीवी शो के जरिए मिला था। उन्होंने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत शो 'फौजी' से की थी, जो दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक बन गया था। उनके चरित्र 'अभिमन्यु राय' ने तुरंत लोकप्रियता हासिल कर ली थी और शो की मेगा सफलता के साथ वह रातों-रात स्टार बन गए थे। बाद में शाहरुख को टेलीविजन शो 'दिल दरिया', 'वागले की दुनिया' और 'उम्मीद' में भी देखा गया।

4. बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन कर ली थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शाहरुख खान की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अभी भी यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में चलती है। हालांकि, शाहरुख ने इस फिल्म को साइन करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लिया था और बिना सोच-विचार किए उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। वास्तव में, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा के लिए उनका इतना प्यार था कि, उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म साइन कर दी थी।

5. शाहरुख खान ने नौ फिल्मों में निभाई 'राहुल' की भूमिका

पर्दे पर शाहरुख खान का सबसे मशहूर किरदार 'राज' या 'राहुल' का था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, उन्होंने कितनी फिल्मों में 'राहुल' का किरदार निभाया है? खैर, उन्होंने इस नाम से नौ फिल्मों में हीरो के रूप में काम किया है। ये नौ फिल्में 'डर', 'जमाना दीवाना', 'गुदगुदी', 'यस बॉस', 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'कभी खुशी कभी गम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' हैं।

6. '555' नम्बर के साथ शाहरुख खान का लगाव

वैसे यह बात बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि, शाहरुख खान एक विश्वासी व्यक्ति हैं और उनका मानना ​​है कि, सही संख्या उनके लिए सौभाग्य ला सकती है। इसलिए उनकी कार की ज्यादातर नंबर प्लेट पर उनका नंबर 555 है। यही नहीं, उनके कुछ स्टाफ के मोबाइल नंबर भी 555 पर खत्म होते हैं।

7. चांद पर है शाहरुख खान की संपत्ति

मशहूर हस्तियों के लिए उनके जन्मदिन पर अपने फैंस से ढेर सारे गिफ्ट्स प्राप्त करना बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने किसी ऐसे फैन के बारे में सुना है, जो अपने फेवरेट एक्टर को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट करता हो? खैर, किंग खान इस तरह के फैंटेसी का आनंद लेते हैं कि, ऑस्ट्रेलिया का उनका एक फैन उनके हर जन्मदिन पर 'लूनर रिपब्लिक सोसाइटी' की ओर से उन्हें चांद पर जमीन का एक टुकड़ा उपहार में देता है। उसने उन्हें 'द सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी' पर कई एकड़ जमीन भी उपहार में दी है, जो चंद्रमा पर सबसे अधिक मांग वाली जगहों में से एक है।

8. शाहरुख खान ने सलमान खान को दिया था अपना अवॉर्ड

शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रहती है। चाहे वह सबसे अच्छे दोस्त हों, या उनके बीच फूट पड़ी हो और फिर सालों बाद एक-दूसरे के साथ सुलह हो, इन सबसे कोई भी अनजान नहीं है। हालांकि, जो बहुत से लोग नहीं जानते हैं, वह यह है कि, 1998 में SRK ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 'ज़ी सिने अवॉर्ड' जीता था और सभी को आश्चर्य हुआ था कि, उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त सलमान खान को मंच पर बुलाया और उन्हें अवॉर्ड सौंपते हुए उन्होंने उनसे थैंक्यू स्पीच देने को कहा था।

9. बुर्ज खलीफा पर चमचमाने वाले इकलौते एक्टर

शाहरुख खान की सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें आज यह मुकाम दिलाया है। इस तरह, उन्होंने 'बॉलीवुड के किंग' के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा ने 55वें जन्मदिन पर अभिनेता को के लिए एक विशेष लाइट शो के माध्यम से उनका चेहरा प्रदर्शित किया था। उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं से पूरा टावर जगमगा उठा था। यह वास्तव में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था, क्योंकि वह एकमात्र अभिनेता थे, जिन्हें यह मौका मिला था।

10. शाहरुख के पास है डॉक्टरेट की डिग्री

शाहरुख खान बॉलीवुड में एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पास तीन मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से तीन विदेशी डॉक्टरेट की डिग्रियां हैं। परोपकार और मानवता के उनके कार्यों के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके विश्वव्यापी दायरे ने उन्हें स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से मानद उपाधि दिलाई है। इसलिए उनका असली नाम डॉ शाहरुख खान है।

11. एक सामंत भी हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान बॉलीवुड में एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो 'नाइट ऑफ लीजन ऑफ ऑनर' होने का दावा करते हैं। मलक्का के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में 2001 की फिल्म 'वन 2 का 4' के फिल्मांकन के बाद भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। इसके बाद, उन्हें मलेशियाई उपाधि 'दातुक' से सम्मानित किया गया, जो ब्रिटिश नाइटहुड के बराबर है।

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल)

12. पत्रकार को धमकी देने के आरोप में जा चुके हैं जेल

'तहलका' के 'थिंक 2012' कार्यक्रम में एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने एक बार एक पत्रकार को तलवार से घोंपने की बात कही थी, क्योंकि उन्होंने एक सह-कलाकार के साथ उनके अफेयर के बारे में अफवाहें प्रकाशित की थीं। ये घटना शाहरुख और गौरी खान की शादी के दो साल बाद ही हुई थी। तब शाहरुख ने कहा था, "मैंने बहुत बुरा व्यवहार किया, मुझे जेल हो गई, मेरे ससुर ने मुझे तलवार दी थी, जैसे वे पंजाबी शादियों में करते हैं। मैं उस तलवार को उस पत्रकार के घर ले गया। मेरे ससुर, जो एक सेना अधिकारी हैं, उन्होंने कहा, 'बेटा तुम्हें मेरी बेटी की रक्षा करनी है। मुझे लगा कि, यह एक अच्छा हथियार है, जिसे भारतीय सेना ने मंजूरी दी है।" जब शाहरुख खान को जेल से एक कॉल करने का मौका दिया गया था, तो उन्होंने उसी व्यक्ति को फोन किया था और शाहरुख के जेल से बाहर होने के बाद उन्हें उनकी हरकतों से सावधान रहने की धमकी दी थी। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, “साले अब तो जेल भी चला गया हूं, अब तो निकल के आऊंगा और तेरे को काट के जाऊंगा।''

13. पत्नी गौरी खान से की है तीन बार शादी

कई सारी लड़कियां शाहरुख की फैन हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि, वह एक अच्छे अभिनेता या इंसान हैं, बल्कि अपनी पत्नी गौरी खान के प्रति उनकी वफादारी और प्यार देखकर वो भी ऐसे ही पति को पाना चाहती हैं। जब वह दिल्ली में रह रहे थे, तभी उन्हें गौरी से प्यार हो गया था। जब उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी करने का फैसला किया था, तो पहले उन दोनों ने कोर्ट मैरिज में खुद को पति-पत्नी के रूप में रजिस्टर कराया था। कोर्ट मैरिज के बाद उन्होंने निकाह किया था, जो 26 अगस्त 1991 को एक मुस्लिम पारंपरिक शादी के रूप में हुआ था। इसके बाद, 25 अक्टूबर 1991 को जोड़े ने हिंदू पारंपरिक शादी शैली में फिर से शादी करने का फैसला किया था। चूंकि SRK एक मुस्लिम हैं और गौरी एक हिंदू, इसलिए इस जोड़े ने दोनों धार्मिक परंपराओं को अपनाकर एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था।

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)

14. शाहरुख को वानखेड़े स्टेडियम में जाने से रोका गया

16 मई 2012 को आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' और शाहरुख खान की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के बीच मैच चल रहा था। हालांकि, उस मैच के बाद उनका वानखेड़े स्टेडियम के एक सुरक्षा गार्ड से झगड़ा हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए एमसीए अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप में अगले पांच साल के लिए उनके प्रवेश पर रोक लगा दी थी। शाहरुख को अपनी हरकतों का बिल्कुल भी अफसोस नहीं था। इसलिए प्रबंध समिति को पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाना पड़ा था।

15. शाहरुख खान को है आइसक्रीम से सख्त नफरत, घुड़सवारी से डरते हैं किंग खान

कम ही लोग जानते हैं कि, शाहरुख खान को आइसक्रीम का ज्यादा शौक नहीं है और वह इसे खाने से परहेज करते हैं। इतना ही नहीं, लोगों के दिलों पर राज करने वाले किंग खान को घुड़सवारी का एक अजीब सा फोबिया है, जिसके चलते उन्होंने कई सारी फिल्मों में घुड़सवारी नहीं की।

shahrukh khan

फिलहाल, शाहरुख खान ने साबित करके दिखाया है कि, अगर इच्छा शक्ति हो तो कड़ी मेहनत आपको सबकुछ दिला सकती है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.