विद्या सिन्हा की लव लाइफ: अपने पड़ोसी से शादी, दूसरे पति से तलाक..आसान नहीं थी जिंदगी

अभिनेत्री विद्या सिन्हा अपने समय की बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। पड़ोसी से शादी करने से लेकर दूसरे पति से तलाक लेने तक! आइए आपको उनके निजी जीवन की एक झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विद्या सिन्हा की लव लाइफ: अपने पड़ोसी से शादी, दूसरे पति से तलाक..आसान नहीं थी जिंदगी

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत में कई सालों तक मॉडलिंग की थी। यहां तक ​​कि उन्होंने ‘मिस बॉम्बे’ का खिताब भी जीता था, जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन एक्टिंग में बदलने का फैसला लिया। उन्होंने छोटू बिहारी की फिल्म 'राज काका' से फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की और तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भले ही विद्या सिन्हा ने एक लग्जीरियस और ग्लैमरस जीवन जिया हो, लेकिन उनके निजी जीवन में भाग्य कभी उनके साथ नहीं रहा।

vidya sinha

विद्या सिन्हा के पहले पति का बीमारी से पीड़ित होने के बाद निधन हो गया था, फिर उन्होंने किसी और से शादी की, बाद में उन्होंने अपने दूसरे पति पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और उनसे तलाक ले लिया था, लेकिन अपने करियर में उन्होंने बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी थीं और कुछ महान कलाकारों के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। उन्होंने 'रजनीगंधा’, ‘पति, पत्नी और वो’, ‘इंकार’, ‘छोटी सी बात' जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। उन्हें 'कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘चंद्र नंदिनी' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा गया था। विद्या सिन्हा ने लीवर और दिल की बीमारी से पीड़ित होने के कारण 2019 में आखिरी सांस ली थी।

(ये भी पढ़ें: पिता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते को लेकर बेटी सोनिया मेहरा ने कही थी ये बड़ी बात)

अपने पड़ोसी के साथ रचाई शादी

vidya sinha

आइए उनके निजी जीवन पर एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में आई परेशानियों का सामना कैसे किया था। दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा को उनके पड़ोस में रहने वाले एक तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। सिनेमा जगत में प्रवेश करने से पहले ही उन्होंने 1968 में वेंकटेश्वर के साथ शादी कर ली थी और दोनों खुशी-खुशी जीवन जीवन बिता रहे थे।

एक बच्चे को लिया गोद और पति की मृत्यु

vidya sinha

1989 में विद्या और उनके पति वेंकटेश्वर ने एक बच्ची को गोद लिया था और उसका नाम जाह्नवी रखा था। एक समय के बाद विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार पड़ गए और एक्ट्रेस ने दिन-रात अपने पति की देखभाल की थी, बावजूद इसके 1996 में उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बाद विद्या बहुत सदमे में थीं और किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं थीं। इसके बाद विद्या सिडनी चली गई थीं।

विद्या की नेताजी भीमराव से मुलाकात, एक बार फिर हुआ प्यार

vidya sinha

सिडनी जाने के बाद विद्या सिन्हा की मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से ऑनलाइन हुई थी। धीरे-धीरे उन दोनों में बातचीत बढ़ने लगी और वो एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, जिसके बाद 2001 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया और जल्दबाजी में मंदिर में शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें: रेखा से लेकर मनीषा कोइराला तक, चंद महीनों में टूटी इन 13 मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स की शादी)

दूसरी शादी से तलाक

vidya sinha

विद्या की निजी जिंदगी में कुछ तो गड़बड़ थी और वह अपनी दूसरी शादी से काफी परेशान हो गई थीं। विद्या ने 2009 में अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तुरंत बाद मामला अदालत में पहुंच गया और विद्या का नेताजी से तलाक हो गया था। हालांकि, विद्या को कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन अभिनेत्री ने अभिनय में वापसी की और 25 साल बाद कैमरे का सामना किया व दुनिया को आखिरी अलविदा कहने से पहले एक बार फिर टेलीविजन की दुनिया पर राज किया था।

vidya sinha in early age

तो, ये थी 60 के दशक की पॉपुलर अदाकारा विद्या सिन्हा की लव लाइफ। आपको ये लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.