13 की उम्र में सरोज खान ने की थी 41 साल के डांसर से शादी, कुछ ऐसी थी लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान (Veteran Choreographer Saroj Khan) के निधन की खबर ने स्टार्स और उनके फैंस को एक बार फिर गहरा सदमा दे दिया। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

13 की उम्र में सरोज खान ने की थी 41 साल के डांसर से शादी, कुछ ऐसी थी लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बहुत ही बुरा दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक स्टार्स के निधन से सभी सदमे में हैं। राइजिंग स्टार सुशांत​ सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से लोग अभी उबर नहीं पाए थे कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान (Veteran Choreographer Saroj Khan) के निधन की खबर ने स्टार्स और उनके फैंस को एक बार फिर गहरा सदमा दे दिया।

बता दें कि 3 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की सरोज खान का निधन मुंबई में हो गया। उन्हें काफी समय से सांस लेने में तकलीफ थी इसी वजह से उन्हें 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिनके बारे में हर कोई जानता है। मौजूदा समय में ऐसा कोई स्टार नहीं है जिसको कि उन्होंने डांस न सिखाया हो। सरोज खान जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती थी। उससे कहीं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में र​ही हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...

Saroj Khan

क्या था सरोज खान का असली नाम?

फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद सरोज खान अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई थीं। सरोज ने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार महज 3 साल की उम्र की थी। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।  

13 साल की उम्र में सरोज ने की शादी

सरोज डांस मास्टर बी सोहनलाल से डांस सीखी थीं। इसी दौरान वह और सोहनलाल एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद सरोज ने उम्र की परवाह न करते हुए 41 साल के सोहनलाल से शादी कर ली। उस वक्त सरोज खान की उम्र महज 13 साल थी। दोनों के उम्र में 28 साल का अंतर था। या यूं कहें कि सरोज उनकी बेटी के उम्र की थी। यही नहीं सरोज से शादी करने से पहले सोहनलाल शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे।

एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए बताया था, 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी। तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरी शादी हो गई थी। वहीं मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था।'

14 साल की उम्र में बनी मां, पति के निधन के बाद अकेले संभाला बच्चों को

सरोज खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि, ​शादी के वक्त उन्हें ये बात पता नहीं थी कि बी.सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे। इसकी जानकारी उन्हें तब पता चली जब 14 साल की उम्र में साल 1963 में उन्होंने बेटे हामिद खान उर्फ राजू को जन्म दिया था, और उनके पति सोहनलाल ने उनके बच्चों को अपना नाम देने से मना कर दिया था। इसी दौरान उनके दूसरे बच्चे का 8 महीने में ही निधन हो गया था। इसी वजह से उनके बीच दूरिया आ गई थीं। लेकिन कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्टअटैक आया तब सरोज फिर उनके पास आईं। उसके बाद उन्होंने बेटी हिना खान को भी जन्म दिया। सरोज अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की। 

सरोज खान ने की थी दो शादियां

सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने सरदार रोशन से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी सुकीना खान है, जो कि दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। फिलहाल, सरोज खान को तीन बच्चे हैं। मां के निधन के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। 

कुछ ऐसी थी सरोज खान की पर्सनल लाइफ। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.