विजयता पंडित (Vijayta Pandit) 80 के दशक की बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। एक्ट्रेस को फिल्म 'लव स्टोरी' से पहचान मिली थी। उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने जीवन में काफी दुख-दर्द झेले हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
साल 1981 में कुमार गौरव और विजयता पंडित की फिल्म 'लव स्टोरी' रिलीज हुई थी। फिल्म से विजयता रातों-रात सनसनी बन गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। एक तरफ उनका फिल्मी करियर चमक रहा था, दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढाव आ रहे थे। 25 अगस्त 2022 को विजयता 54 साल की हो गई हैं। ऐसे में आपको उनके जीवन के बारे में बताते हैं।
एक समय ऐसा भी आया था, जब उनके पति और म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की मौत हो गई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस की दुनिया ही उजड़ गई थी। एक्ट्रेस की बहन सुलक्षणा पंडित ड्रिपेशन का शिकार हो गई थीं और पति आदेश श्रीवास्तव को कैंसर हो गया था। हालांकि, इन सब के बीच एक्ट्रेस मजबूती से खड़ी रहीं और इस मुश्किल समय का डटकर सामना किया था।
विजयता की लाइफ में इतना सब हो रहा था कि इसी बीच उनकी दूसरी बहन संध्या सिंह के लापता होने की खबर आई, जिससे वह बुरी तरह टूट गई थीं। कहा तो ये भी जाता है कि संध्या का मर्डर हो गया था। इन सबसे विजयता और टूट गईं और उन्हें अपनी लाइफ त्रासदी लगने लगी।
विजयता पंडित को साल 1981 में राजेंद्र कुमार ने फिल्म 'लव स्टोरी' में साइन किया था, उस समय एक्ट्रेस ने सोचा भी नहीं होगा कि यह फिल्म उनकी किस्मत बदल देगी। हालांकि, इसके बाद उनकी जिंदगी मुश्किल भरी हो गई और पर्सनल लाइफ का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ने लगा। इसी दौरान एक्ट्रेस का नाम कुमार गौरव के साथ जुड़ने लगा। एक्ट्रेस को इस बात का अफसोस भी था कि उनका फिल्मी करियर चल नहीं रहा था। इस बारे में उन्होंने मीडिया से कई बार बात भी की है।
बता दें कि, विजयता एक सिंगर भी थीं। उन्हें गाने का काफी शौक था, इसका असर भी उनकी फिल्मों पर पड़ा था। एक समय ऐसा भी आया, जब एक्ट्रेस ने फिल्में छोड़कर सिंगिंग की थी। अपने पति आदेश श्रीवास्तव के पॉप एल्बम 'प्रपोज- प्यार का इजहार' में उन्होंने सिंगर के तौर पर अपना डेब्यू किया था और कुछ फिल्मों में गाने भी गाए थे।
साल 2015 में विजयता पंडित के पति आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गईं। विजयता और आदेश के 2 बेटे हैं, जिनका नाम कपल ने अवितेश और अनिवेश रखा है।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि सारे पैसे उनके पति आदेश की बिमारी में लग गए थे। उनके पति आदेश ने अपनी एक करोड़ की कार भी बेच दी थी, जिससे उनका इलाज कनाडा में हुआ था। आगे एक्ट्रेस ने बताया था कि आदेश के म्यूजिकल वर्क की रॉयल्टी से उनका घर चलता है।
(यह भी पढ़ें : धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)
फिलहाल, विजयता पंडित के संघर्ष पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।