आलिया भट्ट से जाह्नवी कपूर तक, बनारसी सिल्क लहंगे में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

इस आर्टिकल में हम आपको 'टिनसेल टाउन' की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने किसी खास मौके पर बनारसी सिल्क लहंगा पहना था, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

आलिया भट्ट से जाह्नवी कपूर तक, बनारसी सिल्क लहंगे में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

आज भी किसी शादी समारोह में अधिकतर लड़कियां लहंगा ही पहनती हैं। उनके कपड़ों की लिस्ट में लहंगे सबसे ऊपर होते हैं। वैसे तो, बाजार में तरह-तरह के स्टाइलिश लहंगे मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो आप बनारसी रेशम का लहंगा पहनिए। जी हां, बनारसी लहंगे सबसे अलग होते हैं। ये न केवल आपको पारंपरिक लुक देंगे, बल्कि एक शाही लुक भी देंगे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि, कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी खास मौकों पर बनारसी सिल्क लहंगा पहना है। आइए उन अभिनेत्रियों के लुक पर एक नजर डालते हैं।

1. आलिया भट्ट

Alia Bhatt

शानदार एक्टिंग और अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट जो भी पहनती हैं, उसमें वो बहुत खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने दिवाली पार्टी पर हरे रंग का ब्रोकेड लहंगा पहना था। इस लहंगे को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया था। आलिया ने अपने इस लुक को एक जोड़ी इयररिंग्स और टाइट बन के साथ पूरा किया था।

2. कियारा आडवाणी

Kiara Advani

'शेरशाह' फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने साल 2018 में एक शादी समारोह में फ्यूशिया-गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ​​​​ने डिजाइन किया था। कियारा ने इस लहंगे को ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उनके इस आउटफिट में गोल्डन कलर का फ्लोरल प्रिंट था। एक्ट्रेस ने कुंदन चोकर के साथ अपने लुक को हल्का रखा था।

3. जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक शादी समारोह में पिंक कलर का बनारसी सिल्क लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर की चोली और धारीदार दुपट्टा पेयर किया था। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में फ्लोरल मोटिफ्स के साथ गोल्डन कलर का बॉर्डर था। जाह्नवी ने अपने लुक को माथा-पट्टी और चोकर से पूरा किया था। इसके साथ ही, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पहना ब्राइडल लहंगा, मिनिमल मेकअप के साथ दिखीं गॉर्जियस)

4. सोनम कपूर

Sonam Kapoor

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं और वो अक्सर दावा करती हैं कि, उनका स्टाइल सेंस सबसे अलग है। जब अभिनेत्री सोनम 'लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स' में भाग लेने पहुंची थीं, तो उन्होंने गुलाबी रंग का बनारसी लहंगा और चोली पहना हुआ था। उनके इस आउटफिट में जरी का हैवी वर्क था, जिससे लहंगा और आकर्षक लग रहा था।

5. सामंथा रुथ प्रभु

Samantha Ruth Prabhu

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक फिल्म के लॉन्च इवेंट में 'रॉ मैंगो' का ब्राइट येलो लहंगा पहना था। उनका लहंगा काफी हल्का था और उसके चारों तरफ गोल्डन जरी का वर्क था। सामंथा ने गोल्ड के हैवी इयररिंग्स और पर्ल चोकर से अपने लुक को पूरा किया था। इस बनारसी लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से माधुरी दीक्षित तक, रफल साड़ी में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखीं बेहद खूबसूरत)

6. अदिति राव हैदरी

Aditi Rao Hydari

शास्त्रीय नृत्य 'भरतनाट्यम' में निपुण अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में बनारसी लहंगा पहना था। अदिति ने रॉयल ब्लू कलर के बनारसी सिल्क लहंगे के साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था। इस लहंगे में बने हरे, नारंगी और पीले रंग के फ्लोरल मोटिफ्स एक अलग ही लुक दे रहे थे। अदिति ने अपने  इस लुक को पोनीटेल और डायमंड के चोकर नेकलेस से कंप्लीट किया था।

7. तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia

'हिम्मतवाला' फिल्म की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक इवेंट में मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसके साथ 'रॉ मैंगो' का फुल स्लीव का ब्लाउज पेयर किया था। तमन्ना के इस आउटफिट में गोल्डन जरी का वर्क था और उनके पतले ऑर्गेंज़ा दुपट्टे पर गोल्डन कलर की पतली सी बार्डर थी। एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस और झुमके के साथ अपने इस लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही, तमन्ना ने अपने बालों में फूलों से सजा हुआ जूड़ा बना रखा था। इस लुक में वह बेहद आकर्षक लग रही थीं।

8.  नेहा धूपिया

Neha Dhupia

हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं। वह एथनिक आउटफिट्स में बहुत कम ही दिखाई पड़ती हैं, लेकिन मेलबर्न में आयोजित 'मिस इंडिया ग्लोबल प्रतियोगिता' में नेहा ने एक हरे रंग का बनारसी लहंगा पहना था। नेहा ने इसके साथ रानी पिंक कलर का दुपट्टा पेयर किया था। एक्ट्रेस ने हैवी इयररिंग्स व गोल्डन क्लच बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें- कश्मीरी दुल्हन ने पहना रेड कलर का स्टाइलिश लहंगा, पोस्ट-वेडिंग फोटोशूट में साड़ी पहन ढाया कहर)

9. रवीना टंडन

Raveena Tandon

वैसे तो अभिनेत्री रवीना टंडन अपने सभी आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन बनारसी लहंगा-चोली में वे बिल्कुल अलग दिख रही थीं। उनके इस आउटफिट को 'मनीष मल्होत्रा' ने डिजाइन किया था। रवीना टंडन ने पिंक और पीच कलर का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने इसके साथ गहरे नीले रंग की ऑफ शोल्डर चोली पेयर की थी, जिसने उनके स्टाइल को मॉडर्न लुक दिया था।

10.  तृषा कृष्णन 

Trisha Krishnan

साउथ इंडियन अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने एक खूबसूरत बनारसी लहंगे में अपने लुक को निखारा था। उन्होंने टील-ब्लू कलर के लहंगे के साथ हाफ स्लीव की चोली और दुपट्टा पेयर किया था। इस शानदार पोशाक पर फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन की गई थी।

तो ये थीं वे अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपने खास मौकों पर बनारसी लहंगे के साथ खुद को अलग लुक दिया और बेहद सुंदर व आकर्षक दिखीं। फिलहाल, इनमें से आपको किस अभिनेत्री का बनारसी लहंगा सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.