स्टार किड्स, जो अपने नाम में लगाते हैं माता-पिता दोनों का सरनेम, लिस्ट में हैं कई सेलिब्रिटी बच्चे

शिल्पा शेट्टी की बेटी से लेकर आमिर खान के बेटे तक, कई स्टार किड्स अपने माता और पिता के सरनेम साथ लगाते हैं। आइए आपको उन स्टार किड्स के नाम बताते हैं।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

स्टार किड्स, जो अपने नाम में लगाते हैं माता-पिता दोनों का सरनेम, लिस्ट में हैं कई सेलिब्रिटी बच्चे

हम पितृसत्तात्मक समाज में रहते हैं, जिसकी वजह से हमें बचपन से उसी समाज के नियमों के अनुसार अपना जीवन जीना पड़ता है। पैदा होते ही बच्चे को पिता का सरनेम मिल जाता है, वो हर जगह अपने पिता की पहचान से ही पहचाना जाता है। शादी के बाद लड़की को पति का सरनेम दे दिया जाता है, फिर उसे पति के सरनेम से पहचाना जाता है। हालांकि,आज के मॉडर्न युवक व युवतियां सालों से चली आ रही इन रूढ़ियों को तोड़ रहे हैं, अब वे अपने पिता के सरनेम के साथ-साथ अपनी मां के सरनेम को भी महत्व दे रहे हैं। लेकिन, अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है। इन दिनों बॉलीवुड की दुनिया में ये ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं उन स्टार किड्स के बारे में, जो अपने मम्मी और पापा, दोनों के सरनेम साथ लगाते हैं।

1. समीशा शेट्टी कुंद्रा

Samisha Shetty Kundra

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। जिनका नाम वियान राज कुंद्रा है। वहीं, साल 2020 में, अभिनेत्री शिल्पा ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। शिल्पा और राज के दोनों बच्चों को माता और पिता दोनों के सरनेम के साथ बुलाया जाता है।

2. आजाद राव खान

Azad Rao Khan

शानदार एक्टिंग से सबके दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेटे अपने माता-पिता दोनों के सरनेम का उपयोग करते हैं। उनका नाम आजाद राव खान है। एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण ने साल 2021 की शुरुआत में तलाक ले लिया था। लेकिन हाल ही में, उन्हें फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर अपने बेटे के साथ देखा गया था।

3. मेहर धूपिया बेदी

Mehr Dhupia Bedi

अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति व एक्टर अंगद बेदी ने अपनी खूबसूरत बेटी का नाम मेहर रखा। उनकी क्यूट बेटी को भी अपनी मम्मी और पापा दोनों के सरनेम मिले हैं। ये कपल अपनी बेटी को मेहर धूपिया बेदी के नाम से बुलाता है। हाल ही में, नेहा और अंगद ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। उनको एक बेटा हुआ है।

(ये भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स, जो पॉपुलैरिटी में करते हैं अपने पैरेंट्स की बराबरी)

 4. इजहान मिर्जा मलिक

Izhaan Mirza Malik

बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को एक बेटा है, जिसका नाम इजहान है। इजहान भी अपने माता-पिता, दोनों के सरनेम लगाते हैं। उनका पूरा नाम इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से पहले एक बार अपने विचार रखे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि, उनके बच्चे को दोनों सरनेम को आगे बढ़ाना क्यों जरूरी है। सानिया ने कहा था कि, "मेरे पति और मैंने इसके बारे में बात की है। हमने फैसला किया है कि, जब भी हमारा बच्चा होगा, तो बच्चे का सरनेम 'मिर्जा मलिक' होगा, न कि केवल 'मलिक'।"

5. इमारा मलिक खान

Imara Malik Khan

अभिनेता इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक को एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम इमारा है। भले ही, उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हों, लेकिन उनकी बेटी अपने माता-पिता का सरनेम साथ लगाती हैं। उनका पूरा नाम इमारा मलिक खान है।

(ये भी पढ़ें- आर्यन खान से सारा अली खान तक, जानें उन स्टार किड्स के बारे में, जो रहे हैं विवादों में)

6. निशा कौर वेबर

Nisha Kaur Weber, Asher and Noah Singh Weber

खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को तीन प्यारे-प्यारे से बच्चे हैं। उन्होंने साल 2017 में, महाराष्ट्रियन अनाथालय से एक बेटी को गोद लिया था और उसका नाम निशा कौर वेबर रखा। वहीं, मार्च 2018 में, सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिनके नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से बेटी को गोद लेने और सरोगेसी का कारण पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि, “मैंने सरोगेसी और गोद लेने को चुना, क्योंकि मैं काम करते रहना चाहती थी। वह मेरी निजी पसंद थी।'' जो भी हो, उनके बच्चे अपने माता और पिता के सरनेम को साथ लगाते हैं।

(ये भी पढ़ें-  बॉलीवुड स्टार किड्स के अनोखे नाम, जिनके अर्थ जान आप हो जाएंगे हैरान)

7.  तारा बेदी कौशल

Tara Bedi Kaushal

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी और उनके दिवंगत पति राज कौशल ने 28 जुलाई 2020 को एक बेटी को गोद लिया था। उनकी बेटी का नाम तारा बेदी कौशल है। तारा भी अपनी मां और पिता, दोनों के सरनेम लगाती हैं। तारा और राज का एक बेटा भी है, जिनका नाम वीर है। वीर की उम्र 10 साल है। दुख की बात ये है कि, 30 जून 2021 को मंदिरा ने अपने पति राज को हमेशा के लिए खो दिया था।

तो ये थे उन स्टार किड्स के नाम, जो अपनी माता और पिता के सरनेम साथ लगाते हैं और सालों से चली आ रही पितृसत्तात्मक परंपरा को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल, आपका इस बारे में क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.