Koffee With Karan 7: सामंथा ने करण जौहर पर लगाया इल्जाम! कहा- 'असफल शादियों की वजह आप'

हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर करण जौहर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, 'असफल शादियों की वजह आप हैं।' आइए आपको बताते हैं ऐसा उन्होंने क्यों कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

Koffee With Karan 7: सामंथा ने करण जौहर पर लगाया इल्जाम! कहा- 'असफल शादियों की वजह आप'

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) दर्शकों को बेहद पसंद है। यही कारण है कि, इसका हर सीजन काफी हिट हो जाता है। ये एक टॉक शो है, जिसमें करण सेलेब्स से मजेदार बातें करते हैं। इस शो का 7वां सीजन आ रहा है, जिसका ट्रेलर आउट हो गया है, इसमें एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

karan johar

दरअसल, करण जौहर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शो का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें आने वाले सभी मेहमानों की झलक दिख रही है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सारा अली खान जैसे अन्य कई सितारे नजर आ रहे हैं। हालांकि, हमारा ध्यान साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा ने खींचा है, जिन्होंने शो में करण की खिंचाई की है।

samantha

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने बच्चों मीशा-जैन संग शेयर की प्यारी फोटो, बिकिनी पहने स्टाइलिश दिखीं लाडली)

पहले तो आप करण द्वारा शेयर किया गया ट्रेलर देख लीजिए, जिसमें सामंथा सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ रेड कलर की स्टनिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह करण से कहती हैं, ''असफल शादियों की वजह आप हैं, आपने जिंदगी को 'कभी खुशी कभी गम' (K3G) की तरह पेश किया है, जबक‍ि हकीकत 'KGF' है।'' ये सुनकर अक्षय कुमार हंसने लग जाते हैं और करण अपना मुंह छुपाते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो।

इस बार 'कॉफी विद करण' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिजनी प्लस हॉटस्टार' पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये 7 जुलाई 2022 से शुरू होगा। फैंस इस शो और सामंथा के एपिसोड के लिए काफी एक्साइडेट हैं। सोशल मीडिया पर सामंथा का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और उनके द्वारा करण की टांग खिंचाई काफी पसंद आ रही है।

karan

(ये भी पढ़ें- बहन सोनम कपूर की नॉर्मल डिलीवरी चाहते हैं हर्षवर्धन कपूर, 'मामू' बनने की एक्साइटमेंट की जाहिर)

फिलहाल, सामंथा द्वारा करण पर लगाए गए इल्जाम पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.