कोकिलाबेन अंबानी की परपोते पृथ्वी आकाश अंबानी संग प्यारी तस्वीर आई सामने, बेहद खुश दिखे दोनों

हाल ही में, हमें कोकिलाबेन अंबानी की अपने परपोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ एक बेहद अनमोल तस्वीर मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कोकिलाबेन अंबानी की परपोते पृथ्वी आकाश अंबानी संग प्यारी तस्वीर आई सामने, बेहद खुश दिखे दोनों

अंबानी परिवार सिर्फ अपनी शोहरत या फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहता है। इस परिवार के लिए सबसे खुशी का दिन वह था, जब उनके घर में सबसे छोटे मेहमान पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का स्वागत हुआ था।

Prithvi Akash Ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी, दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी व श्लोका मेहता के बेटे हैं। साल 2019 में आकाश अंबानी ने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ शादी रचाई थी और इसके एक साल बाद यानी 10 दिसंबर 2020 को उनके घर में एक बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

(ये भी पढ़ें- मुमताज ने पति मयूर के साथ शादी, बेवफाई, गर्भपात और मुश्किल गर्भधारण के बारे में की बात)

Akash Ambani with wife Shloka Mehta

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन था, जिसे बेहद भव्य अंदाज में अंबानी परिवार के पैतृक आवास (जामनगर) में मनाया गया था। इस जश्न से कई तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने बेशक हमारा दिल जीत लिया। ये तस्वीर अंबानी परिवार के सबसे बड़े और सबसे छोटे सदस्य की थी।

Prithvi Akash Ambani birthday celebration

जी हां, आकाश अंबानी नाम के एक फैन पेज ने 13 मई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कोकिलाबेन अंबानी अपने परपोते पृथ्वी आकाश अंबानी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सितारों वाली ब्लू कलर की ड्रेस में जहां पृथ्वी अपनी प्यारी स्माइल से सभी का दिल जीत रहे हैं, वहीं कोकिलाबेन की भी मुस्कुराहट उनका अपने पोते संग प्यारे बंधन को दर्शा रहा है। इस दौरान कोकिलाबेन ने पृथ्वी के नाम की टी-शर्ट पहनी है।

Kokilaben Ambani with great grandson Prithvi

इससे पहले, हमें पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन से ही एक और तस्वीर मिली थी, जिसमें पूरे अंबानी परिवार को देखा जा सकता है। तस्वीर में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी, पृथ्वी अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट दिखाई दे रही थीं। फोटो में सभी को पृथ्वी के नाम की व्हाइट टी-शर्ट को पहने देखा जा सकता है, जबकि पृथ्वी ऑरेंज कलर के एटायर में बेहद प्यारे लग रहे थे।

Ambani Family

(ये भी पढ़ें- संजय दत्त ने पत्नी-बच्चों के दुबई शिफ्ट होने पर की बात, कहा- 'उनकी खुशी मेरे लिए सर्वोपरि है')

फिलहाल, आपको दादी और परपोते की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.