कोकिलाबेन अंबानी ने पोते अनमोल की शादी में 'पिंक साड़ी' को किया था रीक्रिएट, देखें झलक

स्वर्गीय बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी ने अपने पोते अनमोल की भव्य शादी के लिए अपनी गुलाबी साड़ी को रीक्रिएट किया था। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कोकिलाबेन अंबानी ने पोते अनमोल की शादी में 'पिंक साड़ी' को किया था रीक्रिएट, देखें झलक

टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) 20 फरवरी 2022 को कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अब स्वर्गीय बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) की शादी से उनकी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

kokila ambani

अपनी शादी में कृशा ने लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना था, जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। वहीं, उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियोज हमारा दिल जीत रहे हैं। 

anmol ambani

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के वेडिंग वेन्यू की झलकियां आईं सामने, सजावट ​जीत लेगी दिल)

हाल ही में, हमें स्वर्गीय बिजनेसमैन धीरूभाई की पत्नी, कोकिलाबेन अंबानी की एक तस्वीर मिली है, जिसमें वो अपने पोते अनमोल की शादी में नजर आ रही हैं। शादी में उन्होंने नए जोड़े पर अपने प्यार की बौछार की थी। हालांकि, शादी के दिन कोकिलाबेन ने अपने लुक को रीक्रिएट किया था।

kokila ambani

दरअसल, अनमोल की शादी में कोकिलाबेन अंबानी ने खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस पहना था। उन्होंने अपने लुक को लाल बिंदी से कंप्लीट किया था। इससे पहले उन्होंने इस साड़ी को अर्जुन कोठारी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहनी थी। हालांकि, उस समय उन्होंने हैवी नेकपीस और इयररिंग्स पहने थे।

kokila ambani

Kokilaben Ambani at Arjun Kothari's pre-wedding festivities (right)

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहनी 24,000 रुपए की टोपी, नो-मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत)

nita ambani

सिर्फ कोकिलाबेन अंबानी ही नहीं, नीता अंबानी ने भी अनमोल की शादी में अपने लुक को दोहराया था। उन्होंने अपने अबू जानी और संदीप खोसला के गुलाबी रंग के लहंगे को रिपीट किया था, जिसे उन्होंन अपनी बेटी ईशा अंबानी की सगाई के लिए पहना था।

nit ambani

बता दें कि, टीना अंबानी कभी बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री थीं। हालांकि, उन्होंने 1991 में अनिल अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद ग्लैमरस की दुनिया छोड़ दी थी और अंबानी परिवार की छोटी बहू बन गई थीं। 'हैलो मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में कोकिलाबेन अंबानी ने अपनी बहुओं, टीना अंबानी और नीता अंबानी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, वो दोनों को समान रूप से प्यार करती हैं।

teena ambani

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट भारती सिंह ने दिखाई अपने बेबी रूम की झलक, पति हर्ष ने कहा- 'बार्बी डॉल का बेडरूम')

फिलहाल, हमें तो कोकिलबेन अंबानी का ये रॉयल लुक काफी पसंद आया। वैसे, आपको इनकी साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Akash Mukesh Ambani)

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.