कृतिका सेंगर-निकितिन धीर ने बेटी देविका संग मनाई पहली गणेश चतुर्थी, तस्वीरें आईं सामने

पॉपुलर सेलेब कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने अपनी बेटी देविका के साथ गणेश चतुर्थी के उत्सव से दो प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कृतिका सेंगर-निकितिन धीर ने बेटी देविका संग मनाई पहली गणेश चतुर्थी, तस्वीरें आईं सामने

31 अगस्त 2022 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। जब त्योहारों की बात आती है, तो टिनसेल टाउन में उत्सव का सेलिब्रेशन काफी भव्य तरीके से होता है। हमने कई सेलेब्स को अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्तियों को लाते और पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत करते देखा। इन सेलेब्स में एडोरेबल कपल कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) भी शामिल हो गए हैं। 

kritika senger

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के साथ हंसते हुए फोटो की शेयर, सास-ससुर और देवर संग दिखीं एक्ट्रेस)

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर टीवी की दुनिया में सबसे पसंदीदा सेलेब्स में से एक हैं। कपल को एक सुंदर बेटी 'देविका' का आशीर्वाद प्राप्त है और वह वर्तमान में उसके साथ अपनी लाइफ के सबसे अच्छे दौर को एंजॉय कर रहे हैं। कृतिका और निकितिन ने 12 मई 2022 को एक बच्ची के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था और तब से उनका जीवन आनंदमय हो गया है। नए-नवेले माता-पिता अक्सर अपने संबंधित इंस्टा हैंडल से अपने पैरेंटहुड जर्नी से मनमोहक झलक साझा करते रहते हैं। 

nikitin

1 सितंबर 2022 को कृतिका सेंगर ने अपने पति निकितिन धीर के साथ इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। तस्वीरों में नए-नवेले माता-पिता ने हमें अपनी बेटी देविका की पहली गणेश चतुर्थी की झलक दिखाई। तस्वीरों में कृतिका और निकितिन को उनकी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। गणपति की मूर्ति के बगल में खड़े होकर तीनों ने अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरी। हालांकि, बिंदास माता-पिता ने देविका के चेहरे पर एक दिल का इमोटिकॉन जोड़ा। तस्वीरें साझा करते हुए कपल ने लिखा, ''लिटिल देविका का परिवार के साथ पहला गणपति उत्सव... गणपति बप्पा मोरया।''

nikitin dheer

nikitin dheer

(ये भी पढ़ें- बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, विक्की-कैट भी आए नजर)

इसके पहले, 19 अगस्त 2022 को कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाया था। इस मौके पर कृतिका ने अपनी बेटी देविका की एक सुपर-क्यूट तस्वीर साझा की थी, जो पीले और लाल रंग के पारंपरिक ड्रेस में एक प्यारी टोपी व छोटे जूते के साथ काफी मनमोहक लग रही थीं।। हालांकि, लविंग मॉम ने अपनी बेटी के चेहरे को दिल के स्टिकर से छिपा दिया था और लाडली को बुरी नज़र से बचाने के लिए उसके पैर पर काला धागा बांधा था। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था, ''सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।''

nikitin dheer

(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर किया खुलासा)

फिलहाल, हमें कृतिका और निकितिन की क्यूट फैमिली की तस्वीरें काफी अच्छी लगीं? वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.