कृतिका सेंगर ने पति निकितिन और बेटी देविका संग मनाई दिवाली, ट्रेडिशनल लुक में दिखी फैमिली

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपने पति और बेटी देविका के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कृतिका सेंगर ने पति निकितिन और बेटी देविका संग मनाई दिवाली, ट्रेडिशनल लुक में दिखी फैमिली

24 अक्टूबर 2022 को पूरे देश में दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। जब त्योहारों की बात आती है, तो इसमें टिनसेल टाउन के सेलिब्रिटी भी पीछे नहीं हैं। कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने इस बार शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई, तो कई कपल्स ने अपने बच्चे के साथ रोशनी के पर्व को सेलिब्रेट किया। कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) ने भी अपनी लाडली बेटी के साथ पहली दिवाली मनाई। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

कृतिका सेंगर

(ये भी पढ़ें- शमना कासिम ने मंगेतर शनिद आसिफ संग की शादी, हैवी ज्वेलरी-गोल्डन साड़ी में अप्सरा लगीं एक्ट्रेस)

पहले तो ये जान लीजिए कि कृतिका सेंगर और निकितिन धीर को एक सुंदर बेटी 'देविका' का आशीर्वाद प्राप्त है और वह वर्तमान में उसके साथ अपनी लाइफ के सबसे अच्छे दौर को एंजॉय कर रहे हैं। कृतिका और निकितिन ने 12 मई 2022 को एक बच्ची के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था और तब से नए-नवेले माता-पिता अक्सर अपने संबंधित इंस्टा हैंडल से अपने पैरेंटहुड जर्नी से मनमोहक झलक साझा करते रहते हैं। 

nikitin dheer

अब आइए आपको दिवाली की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, कृतिका सेंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फैमिली के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में जहां कृतिका रेड सूट में प्यारी लग रही हैं। वहीं, निकितिन धीर ब्लू कुर्ते में हैंडसम दिख रहे हैं। एक तस्वीर में कपल के साथ उनकी लाडली बेटी देविका भी दिख रही हैं। हालांकि, इसमें उनके चेहरे को इमोजी से छिपा दिया गया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृतिका ने कैप्शन में लिखा है, ''आपको और हमारी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।''

krtika

krtika

(ये भी पढ़ें- बच्चन फैमिली ने साथ में मनाई दिवाली, ऐश्वर्या राय-आराध्या से अमिताभ-जया तक की झलकियां आईं सामने)

इसके पहले, 1 सितंबर 2022 को गणेश चतुर्थी के मौके पर कृतिका सेंगर ने अपने पति निकितिन धीर के साथ इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया था। तस्वीरों में गणपति की मूर्ति के बगल में खड़े होकर तीनों ने अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरी थी। हालांकि, उस समय भी बिंदास माता-पिता ने देविका के चेहरे को इमोजी से छिपा दिया था। तस्वीरें साझा करते हुए कपल ने लिखा था, ''लिटिल देविका का परिवार के साथ पहला गणपति उत्सव... गणपति बप्पा मोरया।''

nikitin dheer

nikitin dheer

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने फैमिली संग मनाई दिवाली, सासू मां नीतू कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर)

फिलहाल, आपको दिवाली कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की दिवाली की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.